बालों की हर समस्या का हल: सरसों तेल में डालें ये घरेलू नुस्खा, पाएँ सिल्की और मजबूत बाल

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण भरे माहौल में घने, लंबे और काले बाल एक सपना बनते जा रहे हैं। उस पर से बाजार में केमिकल वाले महंगे प्रोडक्ट्स बालों को नुकसान ही ज्यादा पहुंचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में छिपा है बालों की खूबसूरती का राज?

जी हां, सरसों का तेल और मेथी दाना, यह दोनों मिलकर एक जादुई नुस्खा तैयार करते हैं जो आपके बालों को घना, लंबा, काला और रेशम जैसा मुलायम बना सकता है। आइए इस आयुर्वेदिक कॉम्बिनेशन के गुणों और इस्तेमाल के तरीके के बारे में जानते हैं।

सरसों का तेल- बालों के लिए वरदान

सरसों के तेल को आयुर्वेद में बालों के लिए अमृत माना गया है। इसमें मौजूद गुण बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक पोषण पहुंचाते हैं।

    गर्म तासीर- सरसों के तेल की गर्म तासीर सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है। इससे बालों की जड़ों तक ज्यादा ऑक्सीजन और पोषण पहुंचता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है और नए बाल तेजी से उगते हैं।
    एंटी-बैक्टीरियल गुण- यह तेल स्कैल्प पर होने वाले इन्फेक्शन, रूसी और फंगस को दूर रखता है, जिससे बालों का बेहतर विकास होता है।
    ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन- सरसों के तेल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को अंदर से मजबूत बनाते हैं, उनकी चमक बढ़ाते हैं और समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं।

मेथी दाना- बालों का सुपरफूड

मेथी दाने में प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड और लेसिथिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

    प्रोटीन का भंडार- बाल मुख्य रूप से प्रोटीन से बने होते हैं। मेथी दाना बालों को प्रोटीन देकर उन्हें मजबूती देता है और टूटने से बचाता है। इससे बाल लंबे और घने बनते हैं।
    बाल झड़ने को रोकना- मेथी में हार्मोन बैलेंस करने वाले गुण होते हैं, जो हार्मोनल इंबैलेंस के कारण होने वाले बाल झड़ने की समस्या को कम करते हैं।
    कंडीशनिंग प्रॉपर्टीज- मेथी दाना बालों को प्राकृतिक रूप से कंडीशन करके उन्हें मुलायम, चमकदार और सिल्की बनाता है।
    रूसी दूर करना- इसके एंटी-फंगल गुण सिर की रूसी और खुजली को जड़ से खत्म करते हैं।

कैसे तैयार करें यह जादुई तेल?

4-5 चम्मच सरसों का तेल में  2 चम्मच मेथी दाना मिलाकर गर्म कर लें। इस तेल को हल्का ठंडा होने दें और एक बोतल में भरकर रख लें। हफ्ते में दो दिन इस तेल से बालों की मालिश करें।

 

admin

Related Posts

चाणक्य नीति: जीवन को सफल बनाने वाले व्यवहारिक सूत्र और कालजयी सीख

आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें जीवन को सफल, सुरक्षित और संतुलित बनाने के लिए व्यवहारिक नियम और सिद्धांत बताए गए हैं. इसे नीतिशास्त्र भी…

AC और फैन साथ चलाएं: गर्मी में बिजली बिल कम करने का आसान तरीका

तपती गर्मी की वजह से कई लोग एयर कंडिशनर (AC) का यूज कर रहे हैं. हालांकि घर में लगातार AC को चलाने से भारी बिजली बिल का भी सामना करना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल