शॉन पोलाक की जुबान फिसली, भारत के कप्तान को लेकर किया कमेंट्री में मज़ेदार ग़लत बयान

नई दिल्ली 
पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन पाकिस्तान की पारी के दौरान दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज शॉन पोलॉक से कमेंट्री के दौरान बड़ी गलती हुई। उन्होंने ऑन एयर पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को भारत का कप्तान कह दिया। हालांकि उन्होंने अपनी गलती सुधारी भी नहीं। पाकिस्तान ने अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 90 ओवर में 5 विकेट खोकर 313 रन बनाए। टीम के लिए इमाम उल हक ने सर्वाधिक 93 रन बनाए।

यह घटना पाकिस्तान की पारी के 40वें ओवर में हुई जब शान मसूद के खिलाफ अपील हुई और फैंस चाहते थे कि मसूद बाहर जाएं और बाबर आएं। शान मसूद और इमाम उल हक के बीच दूसरे विकेट के लिए 161 रन की साझेदारी हुई। जिसके कारण फैंस को बाबर आजम की बल्लेबाजी देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। अफ्रीका गेंदबाज कई ओवरों में मसूद के खिलाफ आउट की अपील करते दिखे और इस दौरान फैंस का रिएक्शन देख पोलाक ने कहा कि फैंस मसूद को आउट होते हुए देखना चाहते हैं, जिससे बाबर क्रीज पर आ सके।

शॉन पोलाक ने कहा, ''मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि वे शान मसूद जोकि भारत के कप्तान हैं, उन्हें फैंस आउट होते देखना चाह रहे, जिससे बाबर क्रीज पर आ सके। मुझे लगता है कि हमें इन समर्थकों से बात करने की जरूरत है।"

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 313 रन बना लिए हैं। उनकी शुरुआत खराब रही और अब्दुल्ला शफीक पहले ही ओवर में 2 रन बनाकर कगिसो रबाडा का शिकार बन गए। इसके बाद ओपनर इमाम-उल-हक और कप्तान शान मसूद ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 161 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। इमाम और शान मसूद के आउट होने के बाद पाकिस्तान का मध्यक्रम लड़खड़ाया। बाबर आजम 23 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद रिजवान ) और सलमान अली आगा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय साझेदारी निभाई।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल