पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है भुजपीड़ासन योग

डॉक्टर्स मानते हैं कि शरीर के ज्यादातर रोगों का कारण हमारे पेट की गड़बड़ी होती है। पेट की मांसपेशियों की मजबूती के लिए भुजपीड़ासन बहुत फायदेमंद आसन है। इस आसन के नियमित अभ्यास से शरीर में लचीलापन आता है और अंगों में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है। इसके अलावा इस आसन की खास बात ये है कि इसके नियमित अभ्यास से आप पेट की सभी बीमारियों जैसे- कब्ज, बदहजमी, गैस और पेट पर जमा चर्बी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे कर सकते हैं ये आसन और क्या हैं इसके अन्य स्वास्थ्य लाभ।

ऐसे करें भुजपीड़ासन- सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और आगे की तरफ झुकते हुए अपनी हथेलियों को आगे की तरफ कर लें। आपके आपके पैरों से थोड़ी दूरी पर होने चाहिए। अब अपने कूल्हों को ऊपर की तरफ उठाएं। घुटनों को थोड़ा मोड़ें और अपने पैरों को (जो अब तक पीछे हैं) अपने हाथों के पास लाएं (अब आपकी हथेलियां और तलवे एक सीध में जमीन पर हों) अब अपने दाएं हाथ को उठाकर अपनी दाईं एड़ी के ऊपर (जहां से पैर की मोटाई शुरू होती है) का हिस्सा पकड़ें। इसी तरह बाएं हाथ को भी उठाकर अपनी बाईं एड़ी (जहां से पैर की मोटाई शुरू होती है) के ऊपर का हिस्सा पकड़ें। शरीर का पूरा भार अपने दोनों तलवों पर दें ताकि आपका बैलेंस न बिगड़े। अब धीरे-धीरे एक तलवे को इस तरह ऊपर उठाएं कि आपका अंगूठा जमीन को न छोड़े। 5-7 सेकंड इसी पोजीशन में रहें और फिर तलवों को जमीन पर पूरा रख दें। इसके बाद दूसरे पैर को भी इसी तरह उठाएं कि आपका अंगूठा जमीन न छोड़ें। इस पैर से भी 5-7 सेकंड इसी पोजीशन में रहें और फिर तलवों को जमीन पर पूरा रख दें। अपनी हथेलियों को पैरों से थोड़ा पीछे करते हुए जमीन पर रख दें। अब धीरे-धीरे हथेलियों पर सारे शरीर का भार डाल दें और शरीर को हवा में लटकता हुआ छोड़ दें।

क्या हैं इस आसन के लाभ: पेट की सभी समस्याओं में फायदेमंद है भुजपीड़ासन। इस आसन से आपके एब्डोमेन में खिंचाव आता है जिससे आपका पाचन बेहतर होता है। ये आसन आपकी एकाग्रता और स्मरण शक्ति भी बढ़ाता है। इसका अभ्यास करने से आपकी कलाई, हाथ और आपके अपर बॉडी में मजबूती आती है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। भुजपीड़ासन का अभ्यास करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसका अभ्यास आपके सिरदर्द को ठीक करने में भी मदद करता है।

आसन में बरतें ये सावधानी: अगर आपको कलाई, कोहनी, लोअर बैक और कंधे पर किसी प्रकार की चोट लगी है तो इस आसन को नहीं करें। अगर आपको सर्वाइकल स्पॉडिलाइटिस और ब्लड प्रेशर की भी समस्या है तो भी इस आसन को मत करें। इस आसन को करने के लिए किसी योगा इन्सट्रक्टर की मदद जरूर लें।

 

admin

Related Posts

चाणक्य नीति: जीवन को सफल बनाने वाले व्यवहारिक सूत्र और कालजयी सीख

आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें जीवन को सफल, सुरक्षित और संतुलित बनाने के लिए व्यवहारिक नियम और सिद्धांत बताए गए हैं. इसे नीतिशास्त्र भी…

AC और फैन साथ चलाएं: गर्मी में बिजली बिल कम करने का आसान तरीका

तपती गर्मी की वजह से कई लोग एयर कंडिशनर (AC) का यूज कर रहे हैं. हालांकि घर में लगातार AC को चलाने से भारी बिजली बिल का भी सामना करना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल