25 बहादुर मांएं और अनुपमा ने स्टार परिवार के 25 साल होने के मौके पर किया खूबसूरत डांस

मुंबई,

 स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2025 के अवसर पर अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने 25 असली माताओं के साथ खास परफॉर्मेंस दिया, जो अवॉर्ड शो को दिल से दी गई ट्रिब्यूट जैसा था। स्टार प्लस ने इस साल 25 साल पूरे कर लिए हैं और अपने शो और कलाकारों का जश्न स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2025 के साथ मनाया। 25 वीं सालगिरह के मौके पर किया गया यह कार्यक्रम बड़ा और खास था, जिसमें शानदार परफॉर्मेंसेस, मज़ेदार पल और दिल को छू लेने वाली मुलाकातें देखने को मिलीं। स्टार प्लस के सबसे बड़े स्टार्स मंच पर अपनी यादगार परफॉर्मेंसेस से सबको बहुत खुश कर गए।

इस मौके पर एक खास पल वो था जब रूपाली गांगुली ने 25 असली माताओं के साथ खास परफॉर्मेंस दिया, जो अवॉर्ड शो को दिल से दी गई ट्रिब्यूट जैसा था। यह और भी खास था क्योंकि इन महिलाओं ने जीवन में मुश्किलें झेली हैं, अपने सपनों, परिवार और खुद से जुड़ी चुनौतियों को संतुलित किया है, और साथ ही अनुपमा के किरदार में रूपाली के ऑन-स्क्रीन जोश से भी प्रेरणा ली है। इन प्रेरक मांओं में से एक हैं निखिता जोशी, एक कथक डांसर, जिन्होंने डांस का अपना जुनून फिर से जगाया और नई ऊंचाइयों तक पहुंची हैं।

दीपाली सारस, एक शादीशुदा युवती हैं, जिन्होंने अपने पति के प्रोत्साहन और अनुपमा से प्रेरणा लेकर डांस से अपने प्यार को आगे बढ़ाया, अपने डांस रील्स के जरिए वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं। वहीं, पूर्ति कोठारी ने टीवी पर परफॉर्म करने का सपना देखा, जबकि आकांक्षा देसाई, एक डांस एंटरप्रेन्योर और सिंगल मॉम हैं, जो तीन स्टूडियो चलाती हैं और सिल्वर बटन जीत चुकी यूट्यूब चैनल की मालिक हैं। उन्होंने अपने जीवन को धैर्य और रचनात्मकता के साथ दोबारा बनाया है। श्रद्धा शाह, जो शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण और ऑटिस्टिक बच्चों के लिए डांस थेरेपिस्ट और परिवार की इकलौती कमाने वाली महिला भी हैं, उन्हें अनुपमा की जैसी कहा गया है। इसके अलावा, 20 दूसरी असली मांओं ने भी अवॉर्ड समारोह में अनुपमा के साथ परफॉर्म किया।

इन मांओं के लिए रुपाली के साथ स्टेज शेयर करना सिर्फ परफॉर्म करने भर नहीं था, बल्कि यह उनके लिए एक असल सपने की तरह था और उनके संघर्ष और मेहनत का जश्न भी था। उनका परफॉर्मेंस इस बात को खूबसूरती से दिखाया है कि अनुपमा दर्शकों के साथ कितना गहरा जुड़ाव और प्रेरणा रखती है, और यह शो उन महिलाओं को सम्मान देता है जिन्होंने शो के किरदार की तरह चुनौतियों को प्रेरणा में बदल दिया। यह एक भावुक श्रद्धांजलि थी, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा और स्टार प्लस की 25 साल की शानदार कहानी कहने की यात्रा का जश्न मनाया। स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2025 एक शानदार उत्सव बनने जा रहा है, जिसमें दर्शकों को दिल जीत लेने वाली परफॉर्मेंस, प्यारी रीयूनियन्स और स्टार प्लस के सबसे पसंदीदा स्टार्स की ग्लैमरस मौजूदगी देखने को मिलेगी। स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2025 आज शाम 7 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

 

admin

Related Posts

आपत्तिजनक वीडियो पर कार्रवाई तेज, Arjun Kapoor को कोर्ट से राहत, टेक कंपनियों पर शिकंजा

नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को बड़ी राहत देते हुए उनके व्यक्तित्व अधिकारों को अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है। अदालत ने अपने आदेश…

कियारा को पसंद नहीं आया यश संग इंटीमेट सीन, मेकर्स से सीन हटाने की मांग

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच के तालमेल को लेकर चर्चा में हैं. मां बनने के बाद कियारा एक बार फिर बड़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई