दिल्ली में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा: जायसवाल की बड़ी पारी, गिल की लगातार फिफ्टी

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम ने दिल्ली में जारी दूसरे टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी आखिरी टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. यशस्वी जायसवाल की नजरें डबल सेंचुरी पर होंगी वहीं कप्तान शुभमन गिल भी फिरोजशाह कोटला ग्राउंड पर बड़ी पारी खेलने की फिराक में होंगे. दिल्ली टेस्ट के पहले दिन जायसवाल ने 150 प्लस का स्कोर बनाया वहीं साई सुदर्शन शतक से चूक गए.

वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच में भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से दोहरे शतक की उम्मीद थी, लेकिन वो रन-आउट होकर पवेलियन लौटे. यशस्वी ने 258 गेंदों का सामना करते हुए 175 रन बनाए, जिसमें 22 चौके शामिल रहे. यशस्वी के टेस्ट करियर का ये सातवां शतक रहा.

यशस्वी जायसवाल साथी बल्लेबाज और टीम के कप्तान शुभमन गिल के साथ तालमेल में कमी के चलते रन-आउट हुए. यह वाकया भारतीय पारी के 92वें ओवर में हुआ. उस ओवर में तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने दूसरी गेंद फुल-टॉस डाली, जिसे यशस्वी ने मिड-ऑफ की ओर खेला. यशस्वी ने सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन वहां रन नहीं था. शुभमन गिल मुड़े और उन्होंने रन लेने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई.

 

यशस्वी जायसवाल ने देरी से महसूस किया कि शुभमन गिल रन के लिए भाग नहीं रहे हैं. ऐसे में यशस्वी ने क्रीज में वापस लौटने की कोशिश की, जिसमें वो कामयाब नहीं हो सके. तेजनारायण चंद्रपॉल का थ्रो कीपर एंड पर आया और विकेटकीपर टेविन इमलाच ने स्टंप्स बिखेर दिए. यशस्वी की गलती और जल्दबाजी के चलते भारत ने तीसरा विकेट खोया.

रन-आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल काफी निराश दिखे. वो टीम के कप्तान शुभमन गिल से कुछ बातचीत करते भी नजर आए. यशस्वी का निराश होना स्वाभाविक था क्योंकि उनके पास दोहरा शतक बनाने का शानदार मौका था. पिच से गेंदबाजों को मदद नहीं मिल रही थी, ऐसे में बैटिंग करना आसान था.

रन आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों में बेस्ट स्कोर (टेस्ट क्रिकेट)
218 संजय मांजरेकर vs पाकिस्तान, लाहौर 1989
217 राहुल द्रविड़ vs इंग्लैंड, द ओवल, 2002
180 राहुल द्रविड़ vs ऑस्ट्रेलिया कोलकाता, 2001
175 यशस्वी जायसवाल vs वेस्टइंडीज, दिल्ली, 2025
155 विजय हजारे vs इंग्लैंड, मुंबई, 1951
144 राहुल द्रविड़ vs श्रीलंका, कानपुर, 2009

यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम के लिए अब तक 26 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 48 पारियों में 52.60 की औसत से 2420 रन बनाए हैं. 23 साल के यशस्वी ने टेस्ट क्रिकेट में 7 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं. यशस्वी ने टेस्ट क्रिकेट में 299 चौके और 43 छक्के जड़े हैं.

भारत ने लंच ब्रेक पर बनाए 4 विकेट पर 427 रन

 भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में दूसरे दिन लंच के समय 4 विकेट पर 427 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल 75 रन बनाकर नाबाद हैं. दूसरे दिन भारत ने लंच ब्रेक तक 2 विकेट गंवाए.

 नितीश रेड्डी 43 रन बनाकर आउट, भारत का चौथा विकेट गिरा

 भारत ने नितीश रेड्डी के तौर पर अपना चौथा विकेट गंंवा दिया. नितीश 54 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें जोमेल वॉरिकन ने जेडन सील्स के हाथों कैच कराया. नितीश ने चार चौके और दो छक्के जड़े. भारत का स्कोर 109 ओवर में 4 विकेट पर 416 रन हो चुका है.

 

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी