IIIT रायपुर में छात्राओं की निजता पर हमला, AI से बनाए गए आपत्तिजनक चित्र, 36 छात्राएं बनीं शिकार

रायपुर 

छत्तीसगढ़ में रायपुर स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के थर्ड ईयर के एक छात्र ने AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से संस्थान की 36 छात्राओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए। जैसे ही इस घटना का खुलासा हुआ हड़कंप मच गया। आरोपी के लैपटॉप और मोबाइल की जांच में करीब 1000 से ज्यादा फेक तस्वीरें और वीडियो बरामद हुए हैं।

ऐसे खुली पोल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छात्र कई महीनों से इस काम को अंजाम दे रहा था। वह सोशल मीडिया इंस्टाग्राम, फेसबुक और लिंक्डइन से छात्राओं की प्रोफाइल फोटो डाउनलोड कर उन्हें एआई टूल्स से मॉर्फ करता था। इन तस्वीरों को अश्लील रूप देने के बाद वह उन्हें अपने निजी लैपटॉप और क्लाउड सर्वर पर सेव कर रखता था। जब कुछ छात्राओं को इसकी भनक लगी तो उन्होंने प्रबंधन को लिखित शिकायत दी।

छात्र को किया सस्पेंड

शिकायत के बाद संस्थान ने छात्र को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है। फिलहाल संस्थान ने अभी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। इधर भाजपा और कांग्रेस के बीच इस मसले को लेकर राजनीति शुरू हो गई है।

जांच के लिए एक विशेष समिति गठित

आईआईआईटी के डायरेक्टर 'डॉ. ओम प्रकाश व्यास' ने बताया कि 'महिला स्टाफ को मिली शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई की गई। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। जांच के लिए एक विशेष समिति गठित की गई है। यह गंभीर मामला है, इसलिए तकनीकी और नैतिक दोनों स्तर पर जांच जारी है।' IIIT प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि छात्राओं की निजता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। जांच समिति तकनीकी सबूतों की जांच कर रही है।

आरोपी ने क्लासमेट्स को भी नहीं छोड़ा

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी कॉलेज इवेंट में क्लास और कॉलेज की छात्राओं की फोटो खींचता था। इन फोटो को उसने AI के माध्यम से अश्लील बनाया और कुछ दोस्तों को दिखाया। दोस्तों के माध्यम से छात्राओं तक जानकारी पहुंची। उन्होंने आरोपी छात्र की शिकायत IIIT प्रबंधन से कर दी।

प्रबंधन ने आरोपी को सस्पेंड कर दिया, लेकिन पुलिस में जानकारी नहीं दी। मामला छात्राओं के बीच से मीडिया तक पहुंचा। इसके बाद प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत की है। प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज किया।

कॉलेज प्रबंधन ने कमेटी भी बनाई

इस मामले पर कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि जांच के लिए महिला स्टाफ की एक विशेष समिति गठित की गई है। कमेटी तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ सोशल मीडिया और डेटा लीक की संभावना की भी जांच करेगी। कॉलेज प्रबंधन अपनी रिपोर्ट पुलिस से भी साझा करेगी।

आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार

इस मामले में ASP दौलत राम पोर्ते ने दैनिक भास्कर को बताया कि आरोपी छात्र की शिकायत प्रबंधन से मिली थी। शिकायत पर जांच की और आरोपी सैय्यद रहीम को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्र से लैपटॉप, मोबाइल और पेन ड्राइव जब्त किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

admin

Related Posts

केंद्रीय सचिव ने परखी धरातल की हकीकत; सर्वे टीमें बढ़ाने के निर्देश

​रायपुर भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय (भूमि संसाधन विभाग) के सचिव  नरेंद्र भूषण ने आज धमतरी जिले का दौरा कर महत्वाकांक्षी 'नक्शा प्रोजेक्ट' की प्रगति का बारीकी से निरीक्षण…

समावेशी विकास से मजबूत होंगे शहर और राज्य : शंगीता आर.

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने आज विभागीय अधिकारियों, नगर निगम आयुक्तों, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, नोडल अधिकारियों एवं प्रदेश के सभी 194 नगरीय निकायों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी