मिचेल स्टार्क 11 साल बाद BBL में, जानें उनका पिछला रिकॉर्ड और इस सीजन की उम्मीदें

सिडनी
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क 11 साल बाद बिग बैश लीग में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने 14 दिसंबर से 25 जनवरी 2026 सीजन के लिए सिडनी सिक्सेस के साथ अनुबंध किया है। पिछले दो सीजन की तरह, स्टार्क को सिडनी सिक्सर्स ने एक पूरक खिलाड़ी के रूप में अनुबंधित किया है। हाल ही में उन्होंने टी-20 से संन्यास लिया था। जिससे इस बार उनके टूर्नामेंट के दूसरे भाग में उपलब्ध रहने का रास्ता खुला गया है। बीबीएल में प्रत्येक टीम को दो पूरक स्थान (स्क्वॉड के अतिरिक्त) आवंटित किए जाते हैं, जिससे वे क्रिकेट राष्ट्रीय टीम के लिए अनुबंधित खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धता के अनुसार अनुबंधित कर सकते हैं, बिना अपनी 18 सदस्यीय टीम में मुख्य स्थान लिए।

बीबीएल में खेलने को लेकर मिचेल स्टार्क ने कहा, “मैं बीबीएल15 में सिक्सर्स की नई मैजेंटा रंग की जर्सी पहनने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। पिछले एक दशक से मैं क्लब के साथ जुड़ा हुआ हूं और अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो इस गर्मी में मैदान पर वापसी करने के लिए मैं उत्साहित हूं। सिक्सर्स मेरे दिल के बहुत करीब हैं, और मेरे पास बीबीएल वन और चैंपियंस लीग की सफलता की शानदार यादें हैं। मेरा लक्ष्य हमारे उत्साही प्रशंसकों के लिए एक और ट्रॉफी घर लाना है।”

स्टार्क ने आखिरी बार 2014 सीजन में सिक्सर्स के लिए खेला था और 10 मैचों में 20 विकेट लिए हैं। वह बीबीएल के पहले सीजन में भी टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने छह मैच खेले थे। इसमें फाइनल भी शामिल था, सिक्सर्स ने पर्थ स्कॉर्चर्स को हराकर पहला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। स्टार्क ने 2012 में सिक्सर्स की चैंपियंस लीग जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।

सिक्सर्स के महाप्रबंधक राचेल हेन्स ने स्टार्क की टीम में वापसी को लेकर कहा, "नई और पुरानी दोनों गेंदों से मिच की स्ट्राइक पावर बेजोड़ है, और हमें उम्मीद है कि वह फाइनल तक पहुंचने में हमारी मदद में अहम भूमिका निभाएंगे। हाल के वर्षों में न खेलते हुए भी, मिच ने खुद को क्लब का एक बेहतरीन एम्बेसडर साबित किया है और हम बीबीएल15 में मैदान के अंदर और बाहर उनके नेतृत्व की अहम भूमिका की उम्मीद करते हैं।"

admin

Related Posts

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद आईपीएल 2026 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज यानी 4 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि इस…

हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

 हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 05 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में, सभी की नजरें राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर टिकी होंगी, जो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया