करवाचौथ पर सोने की कीमत में राहत, आज का रेट जानें और समझदारी से करें खरीदारी

नई दिल्ली

रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद आज गोल्‍ड और सिल्‍वर के दाम में गिरावट देखी जा रही है. मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी का दाम कम हुआ है, जिसका असर सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिलेगा. ग्‍लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों द्वारा ऊंची कीमतों पर मुनाफावसूली के कारण गोल्‍ड और सिल्‍वर के दाम में गिरावट आई है. 

वहीं कल तक सोना और चांदी अपने रिकॉर्ड हाई पर कारोबार कर रहे थे. चांदी कल 1.50 लाख रुपये के पार पहुंच गई थी, तो वहीं गोल्‍ड का रेट 1 लाख 23 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जा पहुंचा था. हालांकि आज इन दोनों मेटल की कीमत गिरी है. 

मल्टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर आज सोना 5 दिसंबर वायदा बाजार के लिए 337 रुपये कम होकर 122872 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं 5 दिसंबर वायदा के लिए 1 किलो चांदी की कीमत 875 रुपये कम होकर 148980 रुपये पर कारोबार कर रही है. आज सोने का हाई लेवल 123200 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम है, जबकि निचला स्‍तर 122111 रुपये प्रति 10 ग्राम है. सिल्‍वर प्राइस का आज हाई लेवल 149450 रुपये और निचला स्‍तर 143900 रुपये प्रति किलो है. 

कल रिकॉर्ड हाई पर था सोना
एमसीएक्‍स पर सोना गुरुवार को करीब 2000 रुपये चढ़कर 123450 रुपये पर पहुंच गया था, जबकि चांदी में 3000 रुपये प्रति किलो से भी ज्‍यादा तेजी देखी गई थी और यह 150282 रुपये प्रति किलो पहुंच गया था. वहीं सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है. 

IBJA पर 24 कैरेट सोना 1,22,570 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट गोल्‍ड प्राइस 1,22,079 रुपये और 18 कैरेट गोल्‍ड प्राइस 91,928 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी की बात करें तो आईबीजेए पर सिल्‍वर प्राइस 154100 रुपये प्रति किलो पर है. 

आपके शहर में गोल्‍ड प्राइस 

    आज दिल्‍ली में 10 ग्राम गोल्‍ड का रेट ₹1,24,300 है. 
    अहमदाबाद में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्‍ड प्राइस ₹1,24,200 है. 
    चेन्‍नई में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्‍ड प्राइस ₹1,24,370 है. 
    पटना में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्‍ड प्राइस ₹1,24,200 है. 
    लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम ग्रोल्‍ड प्राइस आज ₹1,24,300 है. 

कीमतों में बढ़ोतरी क्‍यों हो रही है? 
इस साल सोने की कीमतों ने शानदार रिटर्न दिया है. 2025 में अब तक घरेलू हाजिर सोना 50% से ज्‍यादा उछल चुका है, जिसे कई वैश्विक कारकों का सपोर्ट मिला है. मौजूदा भू-राजनीतिक और आर्थिक तनाव, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद, कमजोर डॉलर, केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीदारी, और गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF) में लगातार निवेश के कारण सोना और चांदी में तेजी देखी जा रही है.

admin

Related Posts

Stock Market Crash: तेल युद्ध में सेंसेक्स 1900 अंक गिरा, जापान से कोरिया तक शेयर बाजार में कोहराम

मुंबई  शेयर बाजार में बीते तीन दिन से जारी तेजी पर ब्रेक (Stock Market Crash) लग गया है. मिडिल-ईस्ट में जारी जंग अब एक बड़े तेल युद्ध (Oil War) का…

Gold-Silver ETFs में भारी क्रैश, 2 महीने में 40% रिटर्न घटा; निवेशकों को अब क्या करना चाहिए?

मुंबई  कुछ महीने पहले गोल्‍ड-सिल्‍वर की खूब चर्चा हो रही थी. हर छोटा, बड़ा निवेशक सोना-चांदी खरीदने की बातें कर रहा था. उसमें भी ज्‍यादातर लोग सोना और चांदी को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान