शुभमन गिल ने बताया, रोहित शर्मा की तरह कप्तान बनने का उनका सपना और जिम्मेदारी

नई दिल्ली 
भारत की वनडे टीम के नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को कहा कि वह इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे से इस प्रारूप की कमान संभालने पर अपने पूर्ववर्ती रोहित शर्मा की तरह ड्रेसिंग रूम में शांत माहौल बनाए रखने की कोशिश करेंगे।

पहले ही भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे 25 वर्षीय गिल 19 से 25 अक्टूबर तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के साथ अपनी एकदिवसीय कप्तानी की शुरुआत करेंगे। गिल से जब शुक्रवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले उनकी भूमिका बढ़ाए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘रोहित भाई का धैर्य और उन्होंने टीम में जो दोस्ती कायम की है मैं उसे आत्मसात करना चाहता हूं।’’

गिल ने रोहित और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लगाने की कोशिश की, जो दोनों अब केवल एकदिवसीय प्रारूप में ही उपलब्ध हैं। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट से संन्यास ले लिया है।

गिल ने कहा, ‘‘इन दोनों ने भारत के लिए कई मैच जीते हैं। बहुत कम लोगों के पास इतना कौशल और अनुभव होता है। हमें उनकी ज़रूरत है।’’ कोहली इस समय लंदन में हैं और रोहित मुंबई में अपने घर पर हैं। दोनों 15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले टीम से जुड़ेंगे। एकदिवसीय प्रारूप की कप्तानी मिलने पर गिल ने कहा कि वह इससे सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

गिल ने कहा, ‘‘वेस्टइंडीज के खिलाफ (अहमदाबाद में) पहले टेस्ट के बाद इसकी घोषणा की गई थी, लेकिन मुझे इसके बारे में थोड़ा पहले पता चल गया था। भारत का नेतृत्व करना सम्मान की बात है।’’ उन्होंने मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ अपने संबंधों पर भी बात की, जिन्हें भारतीय क्रिकेट में चल रहे बदलाव का मुख्य सूत्रधार माना जा रहा है। गिल ने कहा, ‘‘हमारे रिश्ते अच्छे हैं। हम खिलाड़ियों को सुरक्षित माहौल कैसे प्रदान किया जाए इस पर बात करते हैं। इसके अलावा, हम तेज़ गेंदबाज़ों का एक पूल तैयार करने पर भी बात करते हैं।’’

admin

Related Posts

क्रिकेट में करप्शन पर कड़ा प्रहार: ICC ने जेवन सियरल्स व दो अधिकारियों को किया सस्पेंड

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने क्रिकेट वेस्टइंडीज और आईसीसी के एंटी-करप्शन कोड (भ्रष्टाचार रोधी नीति) के तहत वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जेवन सियरल्स, टाइटंस टीम के मालिक…

गंभीर-पाटिल के रिश्तों में दरार! संदीप पाटिल बोले- अब बात तो दूर, मेरी तरफ देखते भी नहीं

नई दिल्ली बीसीसीआई के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने खुलासा किया है कि गौतम गंभीर लंबे समय से उनसे बात नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में करप्शन पर कड़ा प्रहार: ICC ने जेवन सियरल्स व दो अधिकारियों को किया सस्पेंड

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 0 views
क्रिकेट में करप्शन पर कड़ा प्रहार: ICC ने जेवन सियरल्स व दो अधिकारियों को किया सस्पेंड

गंभीर-पाटिल के रिश्तों में दरार! संदीप पाटिल बोले- अब बात तो दूर, मेरी तरफ देखते भी नहीं

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 0 views
गंभीर-पाटिल के रिश्तों में दरार! संदीप पाटिल बोले- अब बात तो दूर, मेरी तरफ देखते भी नहीं

युकी भांबरी-आंद्रे गोरान्सन का दमदार प्रदर्शन, इंडियन वेल्स ओपन के सेमीफाइनल में एंट्री

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 0 views
युकी भांबरी-आंद्रे गोरान्सन का दमदार प्रदर्शन, इंडियन वेल्स ओपन के सेमीफाइनल में एंट्री

धोनी बनाम युवराज विवाद पर सच्चाई आई सामने, पूर्व क्रिकेटर ने बताई अंदर की बात

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 0 views
धोनी बनाम युवराज विवाद पर सच्चाई आई सामने, पूर्व क्रिकेटर ने बताई अंदर की बात

संजू सैमसन के बराबर चमका ये स्टार, डिविलियर्स बोले– असली हीरो उसी को मानता हूं

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 3 views
संजू सैमसन के बराबर चमका ये स्टार, डिविलियर्स बोले– असली हीरो उसी को मानता हूं

“पूर्व IPL ऑलराउंडर जेवोन सर्ल्स सस्पेंड, ICC ने लिया मैच फिक्सिंग के आरोप पर एक्शन”

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 2 views
“पूर्व IPL ऑलराउंडर जेवोन सर्ल्स सस्पेंड, ICC ने लिया मैच फिक्सिंग के आरोप पर एक्शन”