12 अक्तूबर को वार्ड ब्वॉय और वार्ड आया की परीक्षा, एडमिट कार्ड अब वेबसाइट पर उपलब्ध

रायपुर

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर ने वार्ड ब्वॉय और वार्ड आया के पदों के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा (HWBA25) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में प्रवेश संभव नहीं है। डाउनलोड करने के बाद इसे प्रिंट करके सुरक्षित रखें।

वार्ड ब्वॉय एवं वार्ड आया (HWBA25) भर्ती परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय पूर्वान्ह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक रहेगा। यह परीक्षा 10 जिलों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में समय पर पहुंचना अनिवार्य
सीजी व्यापम वार्ड ब्वॉय एवं वार्ड आया भर्ती परीक्षा के दिन प्रत्येक परीक्षार्थी को कम से कम दो घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना आवश्यक है। इसका उद्देश्य यह है कि परीक्षार्थी की मूल पहचान पत्र से पहचान की जा सके और फ्रिस्किंग (सुरक्षा जांच) के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिले।

परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि से एक दिन पहले ही अपने परीक्षा केंद्र की भौगोलिक स्थिति का पता कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी या देरी न हो। इसके अलावा, प्रवेश पत्र पर अंकित समय के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए समय का पूरी तरह पालन करना अनिवार्य है।

परीक्षा मंडल ने जारी किए परीक्षार्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

    परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड जिसमें फोटो हो) अनिवार्य।
    बिना मूल पहचान पत्र के केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
    परीक्षा के दिन कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य।
    परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
    हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा दें।
    फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।
    कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना वर्जित।
    परीक्षा कक्ष से प्रथम और अंतिम 30 मिनट में बाहर जाना वर्जित।
    परीक्षा कक्ष में संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित।
    धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा और अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा।

 

admin

Related Posts

एमपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया तेज, हेड कॉन्सटेबल-ASI फिजिकल परीक्षा की डेट आई सामने

भोपाल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित प्रधान आरक्षक ( कंप्यूटर ) और सहायक उप निरीक्षक ( एएसआई – कंप्यूटर ) भर्ती परीक्षा के परिणाम के बाद अब शारीरिक…

RPSC RAS भर्ती 2026: 607 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 4 जून से आवेदन शुरू

 राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस भर्ती-2026 के तहत 607 पदों (192 राज्य सेवा और 415 अधीनस्थ सेवा) के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है. इसके लिए ऑनलाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां