JET 2025: आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, छात्रों को मिली बड़ी राहत

रांची 

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा (JET 2025) के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है. छात्रों के लिए यह बड़ा अपडेट है क्योंकि बड़ी संख्या में छात्र इसकी मांग कर रहे थे. दरअसल, जेट परीक्षा में ऐसे डॉक्यूमेंट्स और प्रमाण पत्र मांगे गए थे, जिन्हें हासिल करने में छात्रों को वक्त लग रहा था. ऐसे में उन्होंने पहले भी आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग की थी. 

कब तक कर सकते हैं आवेदन?  

जेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर 2025 थी. वहीं परीक्षा शुल्क का भुगतान 7 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक किया जा सकता था. लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 अक्टूबर (रात 11.45 बजे) कर दिया गया है. जेट परीक्षा के लिए अब 30 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा शुल्क का भुगतान 31 अक्टूबर शाम पांच बजे तक होगा, जबकि ऑनलाइन आवेदन में संशोधन के लिए करेक्शन विंडो एक से तीन नवंबर शाम पांच बजे तक खुला रहेगा. आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं. 

कौन कर सकता है अप्लाई?

जेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित (General Candidates) और EWS के पास UGC से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी और संस्थान से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री या समकक्ष होनी चाहिए. वहीं BC-I, BC-II, SC, ST, and PwBD कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को 5 प्रतिशत की छूट दी गई है. 

 कब होगी परीक्षा? 

झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) में दो पेपर होंगे. दोनों पेपर के लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे का समय मिलेगा, और इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

पहला पेपर 

पहला पेपर शिक्षण और शोध क्षमता पर आधारित होगा. इसमें 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा. इस पेपर का कुल अंक 100 होगा.

दूसरा पेपर 

दूसरा पेपर उम्मीदवार के संबंधित विषय पर होगा. इसमें 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे, और प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा. इस पेपर का कुल अंक 200 होगा. 
कैसे करें आवेदन?

    आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jpsc.gov.in पर जाएं.
    होमपेज पर JET 2025 Application पर क्लिक करें.
    अब सही जानकारी और सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ आवेदन फॉर्म को भरें. 
    आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें. 
    अंत में फॉर्म का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें. 

 

admin

Related Posts

एमपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया तेज, हेड कॉन्सटेबल-ASI फिजिकल परीक्षा की डेट आई सामने

भोपाल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित प्रधान आरक्षक ( कंप्यूटर ) और सहायक उप निरीक्षक ( एएसआई – कंप्यूटर ) भर्ती परीक्षा के परिणाम के बाद अब शारीरिक…

RPSC RAS भर्ती 2026: 607 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 4 जून से आवेदन शुरू

 राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस भर्ती-2026 के तहत 607 पदों (192 राज्य सेवा और 415 अधीनस्थ सेवा) के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है. इसके लिए ऑनलाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां