विश्व सुरक्षा पर असर: अमेरिका ने मिसाइलों की डिमांड दोगुनी करने का फैसला

वाशिंगटन 
बीते दिनों अमेरिका के पास हथियारों की कमी की खबर सामने आने के बाद अब एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि अमेरिका इसे लेकर बेहद अलर्ट मोड में है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि पेंटागन ने कुछ अहम मिसाइलों के प्रोडक्शन को दोगुना, चौगुना करने के आदेश दे दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका चीन के साथ संभावित जंग को देखते हुए यह कदम उठा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक चीन के साथ संभावित भावी संघर्ष को देखते हुए पेंटागन अपने मिसाइल सप्लायर्स से उत्पादन दर को दोगुना, चौगुना करने की बातचीत कर रहा है। मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए बताया गया है कि सबसे ज्यादा मांग वाले महत्वपूर्ण हथियारों के उत्पादन में तेजी लाने के लिए पेंटागन के अधिकारियों ने कई उच्च स्तरीय बैठकें की हैं।

सूत्रों ने यह भी बताया कि इस मिशन की देखरेख अमेरिका के उप रक्षा सचिव स्टीव फीनबर्ग खुद कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुआबिक स्टीव फीनबर्ग इस पर चर्चा करने के लिए हर हफ्ते कुछ कंपनी के अधिकारियों को बुलाते हैं। हालांकि रिपोर्ट सामने आने के बाद पेंटागन या अमेरिकी अधिकारियों की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

इससे पहले बीते जुलाई महीने में अमेरिका ने अपने हथियारों के भंडार में कमी को लेकर चिंता जताते हुए यूक्रेन को कुछ हथियारों की आपूर्ति रोक दी थी। वाइट हाउस की प्रवक्ता एना केली ने एक बयान में कहा था, “हमारे देश के सैन्य सहयोग और दुनिया भर के अन्य देशों को दी जाने वाली सहायता की समीक्षा के बाद अमेरिका के हितों को सर्वोपरि रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।” रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई थी कि अमेरिका के भंडार में कई जरूरी हथियारों का स्टॉक कम हो गया है, जिनमें एंटी एयर मिसाइलें भी शामिल हैं। इसके अलावा लॉन्ग रेंज की मिसाइलें, 155 एमएम आर्टिलरी शेल्स की भी कमी की बात कही गई थी।

admin

Related Posts

असम चुनाव 2026: BJP ने घोषणापत्र में जमीन जिहाद पर रोक, 5 लाख करोड़ निवेश का किया वादा

गुवाहाटी असम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है. मंगलवार को निर्मला सीतारमण ने बीजेपी का चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया.…

जनगणना में बदलाव: लिव-इन कपल्स को मिलेगा मैरिड status, बिना फेरे ही ‘पति-पत्नी’ माना जाएगा

नई दिल्ली आज के बदलते समाज में रिश्तों की परिभाषाएं तेजी से बदल रही हैं. जो रिश्ते कभी सामाजिक स्वीकृति के लिए तरसते थे, अब वे सरकारी दस्तावेजों में भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट