नवरात्र में वैष्णो देवी में भीड़ का उत्सव: हेलिकॉप्टर और रोपवे सेवाओं से आसान हुई यात्रा

कटड़ा
जारी पवित्र शारदीय नवरात्रों में श्रद्धालु देश के कोने-कोने ने से आकर पूरी भक्ति भाव से अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा जारी रखे हुए हैं। कोई पैदल, कोई दंडवत होकर, कोई घोड़ा, पिट्ठू अथवा पालकी आदि का सहारा लेकर तो कोई हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा, रोपवे केवल कार सेवा का सहारा लेकर पूरी श्रद्धा के साथ अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं।

वर्तमान में श्रद्धालुओं की मां वैष्णो देवी की यात्रा पूरी तरह से भक्तिमय बनी हुई है । क्योंकि एक और जहां भवन परिसर के साथ ही सभी धार्मिक स्थलों की भव्य सजावट जिसे देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं तो दूसरे और पवित्र नवरात्रों में मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन कर निरंतर चरणों में नतमस्तक हो रहे हैं और मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद पा रहे हैं।

जारी पवित्र चैत्र नवरात्रों में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा एक और जहां घोड़ा सेवा के साथ ही बैटरी कार सेवा तथा मां वैष्णो देवी के विशेष दिव्य दर्शन जैसी निशुल्क सुविधाए दिव्यांग श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जा रही है तो दूसरी और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के तौर पर हेलीकॉप्टर सेवा बैटरी कार सेवा तथा रोपवे केवल कार सेवा जैसी सुविधाएं निरंतर उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ताकि बुजुर्ग श्रद्धालुओं के साथ ही दिव्यांग श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी ना हो।

धीरे-धीरे बढ़ रही है मां वैष्णो देवी यात्रा की संख्या। बरसात के कारण बीती कड़वी यादों को भूल कर श्रद्धालु एक बार फिर पूरे जोश के साथ मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं । क्योंकि बीते 26 अगस्त को मां वैष्णो देवी भवन मार्ग पर अर्धकुंवारी मंदिर क्षेत्र में हुए भीषण भूस्खलन के कारण 34 श्रद्धालुओं को अपनी जान गवानी पड़ी पड़ी थी और कई श्रद्धालु घायल हो गए थे।

जिसके कारण 22 दिनों तक मां वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित रही थी। बीते 17 सितंबर को एक बार फिर मां वैष्णो देवी की यात्रा सुचारू हो गई परंतु यात्रा में दिन प्रतिदिन भारी कमी देखने को मिल रही थी। पर पवित्र शारदीय नवरात्रि शुरू होते ही एक बार फिर मां वैष्णो की यात्रा में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

बीते 22 सितंबर यानी की पहली नवरात्रि में 13600 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी वहीं दूसरे नवरात्रि 23 सितंबर को 12589 श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे थे । इसी तरह 24 सितंबर यानी तीसरी नवरात्रि में 14526 श्रद्धालु मां के दरबार आए तो वहीं चौथे नवरात्रि 25 सितंबर को 13643 से श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई।

वही पांचवें नवरात्रि यानी की 26 सितंबर को 17665 श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे। वहीं छठे नवरात्रि यानी की 27 सितंबर शनिवार बाद दोपहर 3:00 बजे तक करीब 14500 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर मां वैष्णो देवी भवन की ओर और रवाना हो चुके थे। जारी पवित्र प्रथम 6 नवरात्रि तक करीब 90000 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगा चुके हैं और देश के कौन-कौन से श्रद्धालुओं का लगातार आना जारी है।

माता वैष्णो देवी यात्रा में बढ़ोतरी हो जिसको लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, पर्यटन विभाग, राज्य प्रशासन, व्यापारी वर्ग हर तरह से प्रयास जारी रखे हुए हैं उम्मीद है कि जल्द ही मां वैष्णो देवी की यात्रा में और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जारी पवित्र शारदीय नवरात्रों में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा विश्व शांति व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल शतचंडी महायज्ञ जारी रखा हुआ है। श्राइन बोर्ड सदस्य तथा प्रकाण्ड पंडित पद्मश्री डॉ विश्वमूर्ति शास्त्री के सानिध्य में मां वैष्णो देवी भवन परिसर के साथ ही अर्धकुंवारी मंदिर प्रांगण में विशाल शतचंडी महायज्ञ लगातार जारी है।

एक और जहां इस विशाल महायज्ञ में पंडित निरंतर हवन यज्ञ बाप पूजा अर्चना कर रहे हैं तो दूसरी ओर मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे श्रद्धालु भी भाग लेकर पुण्य लाभ कमा रहे हैं।

admin

Related Posts

MEA की पहल से बढ़ी हलचल: अवैध बांग्लादेशियों को हटाने का प्लान तैयार

नई दिल्ली  भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों पर गाज गिरने वाली है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस मामले में रुख एकदम साफ कर दिया है. MEA…

पश्चिम बंगाल की राजनीति में भूचाल, राज्यपाल के फैसले से ममता सरकार पर संकट

पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार करने वाली ममता बनर्जी का दांव नहीं चला है। राज्यपाल ने बंगाल विधानसभा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल