स्कूल-कॉलेज के बच्चों को कांग्रेस नेत्री रुबीना खान की नसीहत: गरबा में हिस्सा न लें, ऐसे आयोजनों से बचें

इंदौर 

मध्य प्रदेश में नवरात्रि के दौरान गरबा पंडालों में अन्य धर्मों के युवकों का प्रवेश रोकने के लिए कई हिंदू संगठनों ने तिलक, कलावा और आईडी कार्ड चेक करने जैसे नियम बनाए हैं, साथ ही ऐसा करने वाले युवकों को सबक सिखाने की बात भी कही है। हालांकि प्रदेश में जारी इस विवाद के बीच इंदौर में कांग्रेस पार्टी की एक मुस्लिम महिला नेता का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी कौम के युवकों से गरबा आयोजनों में नहीं जाने की अपील कर रही हैं। वह कह रही हैं कि उन आयोजनों में हमारा काम नहीं है तो फिर आप वहां क्या करने जाते हैं। यह अपील इंदौर की महिला पार्षद रुबीना खान ने की है। उन्होंने मुस्लिम युवाओं से गुजारिश करते हुए कहा है कि हमारी इज्जत हमारे अपने पास होती है, और जिस जगह पर लोग हमें नहीं देखना चाहते, ऐसे आयोजनों में हमें नहीं जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी जगह पर जाने पर अगर आपके साथ मारपीट होती है तो हम सबको परेशान होना पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अगर आपका कोई हिंदू दोस्त, आपको अपने साथ गरबा में चलने के लिए कहे तो क्या करना है।

पार्षद रुबीना खान ने ये सारी बातें सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा, 'आज मैं खास तौर पर अपनी कौम के बच्चों से मुखातिब हूं, मैं उनसे कहना चाहती हूं कि देखो कुछ लोग सोशल मीडिया पर लगातार कह रहे हैं, कि मुसलमानों के बच्चों को गरबा में मत आने दो। क्योंकि उनका मानना है कि मुस्लिम बच्चे यहां पर आते हैं तो कुछ गलत काम करते हैं, या गलत नीयत के साथ आते हैं। ऐसा उनका मानना है, लेकिन मैं अपने बच्चों से एक बात कहना चाहती हूं.. हमको क्या करना है वहां जाकर, आखिर क्यों जाते हो तुम वहां पर।'

'आपके मां-बाप के साथ सब परेशान होते हैं'

कांग्रेस पार्षद ने मुस्लिम युवाओं को संबोधित करते हुए वीडियो में आगे कहा, 'जब हमें पता है कि लोग हमें अवॉइड कर रहे हैं और हमें वहां नहीं देखना चाहते, तो अपनी इज्जत हमें अपने पास रखना चाहिए और वहां पर नहीं जाना चाहिए। मैं खासतौर पर अपनी कौम के जितने भी बच्चे हैं, उनसे यही गुजारिश करूंगी कि जब इस तरह से कोई आपको पकड़ता है, या कोई भी दल वाले जब आपको पकड़ते हैं, आपको पुलिस स्टेशन ले जाते हैं या आपके साथ मारपीट करते हैं, तो उसमें आपके मां-बाप तो परेशान होते हैं, हम लोग भी परेशान होते हैं। यह अच्छी बात नहीं है।

हिंदू दोस्त चलने का बोलें तो क्या करना है, यह भी बताया

इसके बाद उन्होंने कहा, 'मैं चाहती हूं कि इस बार कोई भी ऐसा काम नहीं हो, एक भी मेरा बच्चा वहां पर पकड़ने में नहीं आए, या मुझे कोई एक भी ऐसा वीडियो नहीं मिलना चाहिए, कि जिसमें मुस्लिम कौम का एक भी बच्चा वहां पर गया हो। दूसरा खास तौर पर मैं कॉलेज में पढ़ने वाले या स्कूल में 11वीं-12वीं में पढ़ने वाले बच्चों से गुजारिश करना चाहती हूं कि बेटा तुम्हारे दोस्त, जाहिर है जब हम हिंदुस्तान में रहते हैं तो हिंदू भी दोस्त होते हैं, अगर वह बोलें भी कि चलो गरबा देखकर आते हैं, या अपन घूमकर आते हैं, तो अपने को नहीं जाना है। कहना है कि हम उस जगह नहीं जाएंगे, जहां पर हमारा काम नहीं है।' बता दें कि रुबीना खान इंदौर शहर के वार्ड नंबर 39 की पार्षद हैं।

admin

Related Posts

केरल की राजनीति में बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री पद के लिए वीडी सतीशन के नाम पर मुहर

तिरुवनन्तपुरम केरलम में 10 साल के बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस ने आखिरकार मुख्यमंत्री के नाम पर अपनी फाइनल मुहर लगा दी है. वीडी सतीशन नए मुख्यमंत्री होंगे, जिनके नाम…

HC में वकील बनीं ममता पर सियासत गरमाई, शुभेंदु अधिकारी ने दिया तीखा बयान

कलकत्ता पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पूर्व ममता बनर्जी ने खुद एक केस की पैरवी की थी। उन्होंने वकील बनकर आदलत में बहस की थी। चुनाव में उन्हें करारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी