2025 की शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी और कन्या पूजन का सही मुहूर्त कब है?

 शारदीय नवरात्र की शुरुआत इस बार 22 सितंबर, सोमवार से हुई थी और नवरात्र का समापन 1 अक्टूबर, महानवमी के दिन होगा. ज्योतिषियों के अनुसार, नवरात्र के दो सबसे खास दिन भी होते हैं जिसमें हैं महाअष्टमी और महानवमी. इन दोनों दिनों पर कन्या पूजन करके नवरात्र का पारण किया जाता है. पंचांग के अनुसार, इस बार महाअष्टमी यानी दुर्गाष्टमी 30 सितंबर, मंगलवार के दिन पड़ रही है और इसके ठीक अगले दिन 1 अक्टूबर को महानवमी मनाई जाएगी.

महाअष्टमी 2025 तिथि

जानकारी के मुताबिक, उत्तर भारत में इस त्योहार को महाअष्टमी कहा जाता है, वहीं पूर्वी भारत के कुछ राज्य जैसे बंगाल में इसे दुर्गा अष्टमी के नाम से जाना जाता है. पंचांग के मुताबिक, इस बार आश्विन मास की अष्टमी तिथि का आरंभ 29 सितंबर को शाम 4 बजकर 31 मिनट पर होगा और तिथि का समापन 30 सितंबर को शाम 6 बजकर 6 मिनट पर होगा. 

महाअष्टमी 2025 कन्या पूजन मुहूर्त

महाअष्टमी पर वैसे तो कोई विशेष योग नहीं बन रहा है. लेकिन इस दिन प्रात: संध्या मुहूर्त से आप कन्या पूजन की शुरुआत कर सकते हैं, जो सुबह 5 बजकर 01 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. दूसरा मुहूर्त सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा, अभिजीत मुहूर्त में भी कन्या पूजन करना शुभ माना जाता है जो कि सुबह 11 बजकर 47 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. 

ऐसे करें कन्या पूजन

नवरात्र की अष्टमी तिथि पर कन्याओं को आमंत्रित करें और उनका पूरे विधि-विधान के साथ स्वागत करें. कन्याओं को बिठाकर उनके पैरों को दूध से धोएं और उनके माथे पर कुमकुम लगाएं. मां भगवती का ध्यान करके कन्याओं को भोजन कराएं और उन्हें दक्षिणा और उपहार दें. अंत में कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लें.

किसकी होती है महाअष्टमी पर पूजा? 

शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी के दिन नवदुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा का विधान है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव की प्राप्ति के लिए इन्होंने कठोर पूजा की थी जिससे इनका शरीर काला पड़ गया था. जब भगवान शिव ने इनको दर्शन दिया तब उनकी कृपा से इनका शरीर गौर हो गया और इनका नाम गौरी पड़ गया. इसके अलावा, ऐसी भी मान्यता है कि माता सीता ने श्रीराम की प्राप्ति के लिए इन्हीं की उपासना की थी. मां गौरी श्वेत वर्ण की हैं और श्वेत रंग में इनका ध्यान करना अत्यंत लाभकारी होता है. विवाह संबंधी बाधाओं के निवारण में इनकी पूजा अचूक होती है. तो चलिए अब जानते हैं कि महाअष्टमी पर कन्या पूजन कितने बजे से कितने बजे तक रहेगा. 

admin

Related Posts

फाल्गुन अमावस्या की रात सावधान! इन कामों को करने से हो सकता है भारी नुकसान

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना जाता है. खासतौर पर फाल्गुन अमावस्या को पितरों की शांति, नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति और आध्यात्मिक साधना के लिए बेहद शुभ…

साल का पहला सूर्य ग्रहण: रिंग ऑफ फायर क्या है और क्यों माना जाता है खास?

सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर लगता है. कल यानी 17 फरवरी को फाल्गुन माह की अमावस्या मानाई जाएगी. साथ ही कल साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सिरमौर कप पर जयपुर पोलो टीम का कब्जा, कैरीसिल सुहाना को हराकर रचा इतिहास

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
सिरमौर कप पर जयपुर पोलो टीम का कब्जा, कैरीसिल सुहाना को हराकर रचा इतिहास

गलत फैसले पड़े भारी! उस्मान तारिक को देर से गेंद थमाने पर वकार यूनुस ने उठाए सवाल

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
गलत फैसले पड़े भारी! उस्मान तारिक को देर से गेंद थमाने पर वकार यूनुस ने उठाए सवाल

सुपर-8 का गणित और रोमांचक, अगर पाकिस्तान नामीबिया से हारा तो क्या होगा T20 वर्ल्ड कप में?

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
सुपर-8 का गणित और रोमांचक, अगर पाकिस्तान नामीबिया से हारा तो क्या होगा T20 वर्ल्ड कप में?

T20 World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर? जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 उम्मीदें अधर में

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
T20 World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर? जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 उम्मीदें अधर में

सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का महासंग्राम, क्वालीफाई करते ही तय हुई भिड़ंत

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का महासंग्राम, क्वालीफाई करते ही तय हुई भिड़ंत

ईशान किशन के रन तांडव के बीच पाकिस्तानी लोगों के गूगल सर्च हुए चौंकाने वाले

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
ईशान किशन के रन तांडव के बीच पाकिस्तानी लोगों के गूगल सर्च हुए चौंकाने वाले