IND vs PAK हैंडशेक विवाद: गांगुली बोले – सूर्या के फैसले में दम, दिया जोरदार जवाब

नई दिल्ली 
ओमान के खिलाफ एशिया कप 2025 ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खत्म होने के बाद एक बार फिर इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच की खबरों को लेकर बजार गर्म है। दरअसल, सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मैच खेला जाना है। 14 सितंबर को हुए ग्रुप स्टेज के पिछले मुकाबले के दौरान हैंडशेक विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था। इस मामले ने तूल तब पकड़ी जब मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने मैदान पर नहीं आई, वहीं मैच फिनिश करने के बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे की जोड़ी भी सीधा ड्रेसिंग रूम में चली गए। ऐसे में IND vs PAK सुपर-4 मैच से पहले पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का हैंडशेक विवाद पर बयान आया है।

सौरव गांगुली ने एनडीटीवी से में कहा, "एक बार शेड्यूल घोषित हो जाने के बाद मैच तो होना ही था। हाथ मिलाने के बारे में, वह भारत के कप्तान हैं। यह उनका फैसला है। इसलिए, उन्होंने जो भी फैसला लिया है, वह उन्होंने लिया है।" पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा था, “यह एक बेहतरीन अवसर है, समय निकालकर, हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़े हैं। हम अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। हम इस जीत को अपने सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं जिन्होंने अदम्य साहस दिखाया। आशा है कि वे हमें प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें मौका मिले, हम उन्हें मैदान पर मुस्कुराने का और भी कारण देंगे।”

बता दें, भारतीय खिलाड़ियों द्वारा हैंडशेक ना करने की बात से गुस्सा होकर पाकिस्तानी कप्तान पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के लिए भी नहीं आए थे। अब देखना होगा कि 21 सितंबर को इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच में क्या होता है।

admin

Related Posts

ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

 नई दिल्ली 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत हो रही है. सीजन का ओपनर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के…

तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

वेलिंग्टन न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। मेजबान न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को तीसरे टी20 में 9…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?