WWE कनेक्शन वाले रेसलर की गिरफ्तारी, दो दर्जन मुक्कों से मचाया था हंगामा

नई दिल्ली 
इवेंट के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ था. चलते मैच के दौरान अचानक राजा जैक्सन ने रिंग में आकर साइको स्टू (स्टुअर्ट स्मिथ) को मैट पर धकेला और उनपर दो दर्जन के करीब मुक्के जड़े दिए. इसी बीच स्टुअर्ट बेहोश हो गए थे और इसने फैंस को एकदम हैरान कर दिया था. इसी वजह से अब राजा जैक्सन को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके पिता का WWE से कनेक्शन भी रहा है.

कौन हैं राजा जैक्सन?
राजा जैक्शन असल में UFC दिग्गज क्विंटन ‘रैमपेज’ जैक्सन के बेटे हैं. रैमपेज जैक्सन ने मिक्स्ड मार्श आर्ट्स जगत में अपना बड़ा नाम कमाया. हालांकि, उनके बेटे राजा ने हैरान करने वाला कदम उठाया. इवेंट के पहले राजा और स्टू की बैकस्टेज अनबन हुई थी. इसी वजह से मैच के दौरान राजा ने आकर स्टू पर जानलेवा हमला किया और मुक्के बरसा दिए. 10-11 सेकेंड तक जैक्सन ने हमला किया लेकिन बाद में अन्य रेसलर्स ने आकर उन्हें पीछे खींचा. वो अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाए. पिछले महीने के अंत में हुए इस हादसे के बाद अब राजा को गिरफ्तार किया गया है.
 
स्टुअर्ट स्मिथ को आई चोट
स्टुअर्ट स्मिथ बुरी तरह घायल हो गए. इसी वजह से उन्हें अस्पताल में ले जाया गया. उन्हें बहुत सारी चोट आई. उनकी मैक्सिला बोन फ्रैक्चर हो गई. कुछ दिनों तक उन्हें अस्पताल में रहना पड़ा और अब जाकर वो घर आ चुके हैं. वो अपनी सभी चोट से रिकवर कर रहे हैं.

क्या राजा जैक्सन का है कोई WWE कनेक्शन?
राजा जैक्सन भी अपने पिता क्विंटन जैक्सन की तरह ही MMA फाइटर हैं. राजा ने कभी WWE में काम नहीं किया है लेकिन उनके पिता वहां नजर आ चुके हैं. वो 7 जून 2010 को Raw के एपिसोड में नजर आए थे. वो गेस्ट होस्ट थे, जहां उनके साथ ब्रैडली कूपर और शार्लटो कोपले थे. वो लोग द ए टीम फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आए थे. बता दें कि रैमपेज जैक्सन ने TNA के लिए कुछ मैच भी लड़े हैं. क्विंटन खुद एक इंटरव्यू में बोल चुके हैं कि उनके बेटे राजा को सुधरने के लिए जेल में समय बिताना होगा.

admin

Related Posts

फीफा प्रमुख इन्फेंटिनो बोले– वर्ल्ड कप 2026 में ईरान टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली फीफा चीफ जियानी इन्फेंटिनो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया है कि ईरान का 2026 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए…

क्रिकेट सितारों की मौजूदगी में होगी कुलदीप यादव की शादी, मसूरी में खास इंतजाम

मसूरी उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ियों में बसा मसूरी एक हाई-प्रोफाइल शादी के कारण चर्चा में है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन जादूगर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फीफा प्रमुख इन्फेंटिनो बोले– वर्ल्ड कप 2026 में ईरान टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 2 views
फीफा प्रमुख इन्फेंटिनो बोले– वर्ल्ड कप 2026 में ईरान टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

क्रिकेट सितारों की मौजूदगी में होगी कुलदीप यादव की शादी, मसूरी में खास इंतजाम

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 1 views
क्रिकेट सितारों की मौजूदगी में होगी कुलदीप यादव की शादी, मसूरी में खास इंतजाम

टोटेनहम पर भारी पड़ा एटलेटिको मैड्रिड, चैंपियंस लीग मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 3 views
टोटेनहम पर भारी पड़ा एटलेटिको मैड्रिड, चैंपियंस लीग मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज

जब फ्लाइट छूट गई… थर्ड एसी में छिपकर घर पहुंचे शिवम दुबे, खुद सुनाई दिलचस्प कहानी

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 2 views
जब फ्लाइट छूट गई… थर्ड एसी में छिपकर घर पहुंचे शिवम दुबे, खुद सुनाई दिलचस्प कहानी

न्यूजीलैंड महिला टीम ने 3-0 से जीती वनडे सीरीज, जिम्बाब्वे को तीसरे वनडे में 200 रन से हराया

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 2 views
न्यूजीलैंड महिला टीम ने 3-0 से जीती वनडे सीरीज, जिम्बाब्वे को तीसरे वनडे में 200 रन से हराया

सिनर का शानदार प्रदर्शन, फोंसेका को हराकर इंडियन वेल्स ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 0 views
सिनर का शानदार प्रदर्शन, फोंसेका को हराकर इंडियन वेल्स ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह