SL vs AFG: दुनिथ वेल्लालागे की विराट-सचिन से क्यों हो रही तुलना?, दुखों का पहाड़ टूटा, फिर भी नहीं छोड़ा मैदान

दुबई 
एशिया कप 2025 में 18 सितंबर को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मैच हुआ. मुकाबले के बीच श्रीलंकाई खिलाड़ी दुनिथ वेल्लालागे के पिता का निधन हो गया. वो बल्लेबाजी के लिए तैयार थे और पैड पहन चुके थे. हालांकि, टीम को उनकी जरूरत नहीं पड़ी और उन्होंने 6 विकेट से जीत अपने नाम कर ली. दुनिथ वेल्लालागे को मैच के बाद कोच सनथ जयसूर्या ने पिता के निधन की दुखद खबर दी थी. भारतीय दिग्गज विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने भी अपने पिता को टूर्नामेंट के बीच खोया था. सोशल मीडिया पर अब दुनिथ के भी उसी दुखद स्थिति में रहने की बात हो रही है.

दुनिथ के पिता का कैसे हुआ निधन?
श्रीलंकाई ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद पता चला कि उनके पिता का निधन हो गया. दरअसल, उनके पिता सुरंगा वेल्लालागे को दिल का दौरा पड़ा था. दुनिथ ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेला और उन्हें पता नहीं था कि वो अपने सबसे करीबी व्यक्ति को खो चुके हैं. बाद में कोच सनथ जयसूर्या और सपोर्ट स्टाफ ने उन्हें दुखद खबर दी. वेल्लालागे तुरंत ही घर के लिए रवाना हो गए. अहम टूर्नामेंट के बीच अचानक इतनी दुखद खबर मिलना उन्हें बड़ा झटका दे गया होगा.
 
वर्ल्ड कप के बीच तेंदुलकर ने अपने पिता को खोया था
सचिन तेंदुलकर 1999 का आईसीसी वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेल रहे थे. उस समय उनके पिता रमेश तेंदुलकर का निधन हो गया था. खबर मिलने के बाद सचिन भारत वापस आए और अपने पिता का अंतिम संस्कार किया. इसके बाद उन्होंने बिल्कुल ब्रेक नहीं लिया और दोबारा भारतीय स्क्वाड का हिस्सा बने. उन्होंने इसके बाद केन्या के खिलाफ मैच में शतक लगाया और इसे अपने पिता को समर्पित किया. इस चीज से सचिन को बदल दिया और इसके बाद उन्होंने अपनी कई यादगार पारियों को अपने पिता को डेडिकेट किया.

विराट कोहली को बेहद कम उम्र में लगा था झटका
विराट कोहली जब 18 साल के थे, तो उनके पिता प्रेम कोहली का दिसंबर 2006 में निधन हो गया था. उस समय वो दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे थे. वो कर्नाटक के खिलाफ मैच खेल रहे थे और 40 रन पर नॉट आउट थे. उसी के बाद रात में उनके पिता का निधन हो गया. इस दुखद घटना के बावजूद विराट ने अगले दिन आकर बल्लेबाजी की और कुल 90 रन की पारी खेली. खली ने खुद इंटरव्यू में बताया था कि उनके लिए ये बहुत हैरान करने वाली घटना थी और उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था. दुनिथ वेल्लालागे ने भी चलते टूर्नामेंट में अपने पिता को खोया और वो शायद इस दुखद घटना को नहीं भूल पाएंगे. 

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल