सेंसेक्स 313 अंकों की बढ़त के साथ बंद, निफ्टी में भी तेजी; निवेशकों के चेहरों पर रौनक

मुंबई 

शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे दिन ग्रीन जोन में कारोबार की शुरुआत हुई और मार्केट क्लोज होने पर सेंसेक्स-निफ्टी तेज बढ़त लेकर बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 313.02 अकों की तेजी लेकर बंद हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने 91.25 अंकों की बढ़त के साथ 25,300 के पार क्लोजिंग की. बाजार में तेजी के बीच पीसी ज्वेलर्स से लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तक के शेयर उछाल के साथ बंद हुए. 

82600 के पार बंद हुआ सेंसेक्स 
बुधवार को शेयर मार्केट में दिनभर तेजी में कारोबार हुआ. 30 शेयरों वाले सेंसेक्स इंडेक्स ने अपने पिछले बंद 82,380.69 की तुलना में उछलकर 82,506.40 के लेवल पर ओपन होने के बाद 82,741.95 तक छलांग लगाई और अंत में 313.02 अंक चढ़कर 82,693.71 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी-50 ने भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाए रखा और पिछले कारोबारी बंद 25,239.10 के मुकाबले बढ़त लेते हिुए 25,276.60 पर खुला, फिर कारोबार के दौरान 25,346.50 के स्तर तक उछला. हालांकि, अंत में ये एनएसई इंडेक्स भी 91.15 अंक की तेजी लेकर 25,330.25 पर क्लोज हुआ. 

PC ज्वेलर्स का शेयर 15% तक भागा
कारोबार के दौरान सबसे तेज भागने वाले 10 शेयरों की बात करें, तो ज्वेलरी कंपनी पीसी ज्वेलर्स से लेकर एसबीआई तक के शेयर आज के हीरो साबित हुए. लार्जकैप कैटेगरी में शामिल एसबीआई स्टॉक 3.02% की तेजी के साथ 856.95 रुपये पर क्लोज हुआ, तो भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर ने 2.36% की छलांग लगाते हुए 412.30 रुपये पर क्लोजिंग की. टॉप-10 गेनर्स लिस्ट में शामिल अन्य स्टॉक्स की बात करें, तो…

IRME Energy Share    19.99%    329.85 रुपये
Platinum Industries     10.51%    317.00 रुपये
PC Jewellers               9.50%    14.65 रुपये
Dhani Share                9.34%    69.41 रुपये
RedTape Share           7.92%    151.85 रुपये
Maharashra Bank       3.98%    57.28 रुपये
KPI Tech Share          3.87%    1296.65 रुपये
Kalyan Jewellers        3.01%    522.90 रुपये

क्या इसलिए उछला शेयर बाजार? 
बीते कारोबारी दिन मंगलवार को तमाम मुद्दों पर अटकी भारत-US ट्रेड डील को लेकर नई दिल्ली में छठे दौर की बातचीत हुई. इस बैठक के शुरू होने से पहले ही शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी और फिर सेंसेक्स-निफ्टी ने ताबड़तोड़ उछाल के साथ कारोबार खत्म किया था. वहीं सात घंटे चली इस बैठक के सकारात्मक परिणामों की उम्मीद का असर बुधवार को भी दोनों इंडेक्स में तेजी के रूप में देखने को मिला. इसके अलावा 17 सितंबर को ही अमेरिका में पॉलिसी रेट को लेकर US Fed की बैठक होने वाली है और इसमें 25 बेसिसि पॉइंट की कटौती की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे भी बाजार का सेंटीमेंट प्रभावित हुआ है. 

admin

Related Posts

सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर: सोना लगातार महंगा, चांदी में 5700 रुपये की भारी गिरावट

मुंबई  सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में सरकार के इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के ऐलान के बाद बुधवार को धुआंधार तेजी देखने को मिली थी. एक ही दिन में एमसीएक्स पर…

दूध खरीदना हुआ महंगा! अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाई कीमतें, देखें नया प्राइस लिस्ट

नई दिल्ली आज से आम आदमी की रसोई का बजट फिर बढ़ गया है. देश की दो बड़ी डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ा दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 0 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर