महाराष्ट्र से माओवादी कमांडर गरियाबंद में सरेंडर, हिंसा कम करने की कोशिश

गरियाबंद

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की निवासी जानसी उर्फ वछेला मटामी ने माओवादी संगठन को अलविदा कहकर गरियाबंद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. वे 8 लाख रूपए की ईनामी माओवादी थी. पुलिस के मुताबिक जानसी ने माओवादियों की खोखली विचारधारा, निर्दोष ग्रामीणों पर अत्याचार और संगठन के भीतर छोटे कैडरों के शोषण से तंग आकर यह कदम उठाया.

पुलिस के मुताबिक जानसी का माओवादी संगठन से लंबा जुड़ाव रहा. 2005 में जनमिलिशिया सदस्य के रूप में शुरुआत करने वाली जानसी को 2006 में माओवादी कमांडर रनिता ने संगठन में भर्ती किया. इसके बाद उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में काम किया, जिसमें 2007 में गार्ड, 2008 से 2011 तक प्रेस संबंधी कार्य, और 2014 से 2022 तक नगरी एरिया कमेटी में कमांडर के पद शामिल हैं. 2022 से वह नगरी एरिया कमेटी की सचिव थीं.  लल्लूराम की खबर के मुताबिक जानसी ने बताया कि माओवादी संगठन अब निर्दोष ग्रामीणों की हत्या, विकास कार्यों में बाधा, ठेकेदारों से अवैध वसूली और युवाओं को जबरन भर्ती करने का अड्डा बन चुका है.

संगठन के बड़े कैडर छोटे कार्यकर्ताओं का शोषण करते हैं और स्थानीय लोगों को सरकार के खिलाफ भड़काते हैं. 2011 में डीव्हीसीएम सत्यम गावड़े से शादी करने वाली जानसी, उनके मुठभेड़ में मारे जाने के बाद मानसिक रूप से टूट गईं. जंगल की मुश्किल जिंदगी और आत्मसमर्पण करने वाले साथियों के बेहतर जीवन से प्रेरित होकर उन्होंने आत्मसमर्पण का फैसला किया.

सरेंडर के बाद जानसी ने बताया कि समाचार पत्रों और गरियाबंद पुलिस के पोस्टर-पैंफलेट्स के जरिए उन्हें आत्मसमर्पण नीति की जानकारी मिली. कई अन्य माओवादी साथी जैसे आयतु, संजय, मल्लेश आदि भी इस नीति का लाभ उठा चुके हैं. सुकमा पुलिस की मदद से जानसी अब अपने परिवार के साथ नया और सम्मानजनक जीवन शुरू करना चाहती हैं.

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

    रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ की पावन…

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को जगदलपुर में होगी 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

    बस्तर में पहली बार आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 0 views
    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 1 views
    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 1 views
    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 1 views
    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?