रायपुर में Nude Party कांड का खुलासा, क्लब मालिक समेत 7 लोगों को किया हिरासत में

रायपुर
राजधानी रायपुर में प्रस्तावित स्ट्रेंजर हाउस/पूल पार्टी का पुलिस ने बड़ा राजफाश किया है। सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से प्रचारित किए जा रहे इस इवेंट को आयोजित करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

सोशल मीडिया से मिली जानकारी
13 सितम्बर को पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि APARICHIT CLUB PRESENT RAIPUR'S BIGGEST STRANGERS HOUSE/POOL PARTY के नाम से 21 सितम्बर को शाम 4 बजे से देर रात तक वीआईपी रोड स्थित किसी फार्म हाउस या क्लब में पार्टी आयोजित की जाएगी। इस पार्टी को लेकर इंस्टाग्राम पर अपरिचित क्लब नाम से पेज बनाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया और तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज किया। इसमें धारा 4 स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, धारा 67 आईटी एक्ट एवं धारा 79 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

साइबर टीम ने किया तकनीकी विश्लेषण
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर साइबर विंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेब पोर्टल पर वायरल हो रहे पोस्टर व मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच में आयोजन से जुड़े कई लोगों के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बैंक ट्रांजेक्शन पर भी जांच
पुलिस ने बताया कि इस इवेंट में प्रवेश के लिए कई युवाओं ने बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की थी। ऐसे सभी खातों और लेन-देन की जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह आयोजन अश्लील गतिविधियों और अवैध पार्टी को बढ़ावा देने की कोशिश थी, जिस पर सख्ती से रोक लगाई गई है।

अधिकारियों ने दी चेतावनी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में इस तरह की अवैध पार्टियों या आयोजनों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई युवाओं को भटकाने वाले आयोजकों के खिलाफ एक बड़ा संदेश है। गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आगे भी इस प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

  • admin

    Related Posts

    नक्सलियों को बड़ा झटका: जंगल में मिले अत्याधुनिक हथियार, ई-30 ऑप्स टीम सफल

    गरियाबंद जिले के थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बड़ेगोबरा के सातमारी पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए माओवादियों द्वारा डंप किए गए स्वचालित हथियारों को बरामद किया…

    विकास को मिली रफ्तार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किए 18.38 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन

    18.38 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन भटगांव में अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण को मिली गति रायपुर, प्रदेश में संतुलित एवं समावेशी विकास को गति देने की दिशा में राज्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 0 views
    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

    स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 0 views
    स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

    अर्जेंटीना ने एफआईएच प्रो-लीग के मुकाबले में भारत को 4-2 से हराया

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    अर्जेंटीना ने एफआईएच प्रो-लीग के मुकाबले में भारत को 4-2 से हराया

    क्रिकेट जगत में नया कीर्तिमान, राशिद खान बने 700 T20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    क्रिकेट जगत में नया कीर्तिमान, राशिद खान बने 700 T20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज