दुबई तैयार, IND vs PAK मुकाबला जल्द, जानिए स्टेडियम और टीवी लाइव डिटेल्स

दुबई 
एशिया कप 2025 में रविवार, 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ प्रबल दावेदार मानी जा रही है। हालांकि, सीमा पर हाल के तनाव के कारण इस मैच को लेकर भारत में उत्साह की कमी देखी जा रही है और कुछ लोग इस मुकाबले के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

टी20 विश्व कप के लिए अहम है मुकाबला
चार महीने बाद भारत में होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। आमतौर पर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैचों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जाता है, लेकिन इस बार कई वर्षों में पहली बार इस तरह के उत्साह का अभाव नजर आ रहा है। कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने भी पाकिस्तान के साथ इस मैच को खेलने के खिलाफ राय जाहिर की है।

इस साल दूसरी बार होगी भिड़ंत
इस साल यह दूसरा मौका है जब भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। इससे पहले 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी दोनों टीमें दुबई में भिड़ चुकी हैं। एक बार फिर दुबई का मैदान इस रोमांचक मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है।

भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 मुकाबले की पूरी जानकारी

कब होगा मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला 14 सितंबर, 2025 (रविवार) को खेला जाएगा।

कहां होगा मैच?
यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।

मैच का समय?
मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा।

कहां देखें लाइव?
इस मुकाबले का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर उपलब्ध होगी।

प्रशंसकों में उत्साह की कमी
भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले हमेशा से फैंस के लिए उत्साह का केंद्र रहे हैं, लेकिन इस बार सीमा पर तनाव और कुछ लोगों द्वारा बहिष्कार की मांग के कारण माहौल थोड़ा फीका नजर आ रहा है। फिर भी, क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं।

 

admin

Related Posts

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

 हैदराबाद आईपीएल 2026 की लीग स्टेज बस खत्म होने ही वाली है और जल्द ही प्लेऑफ राउंड शुरू हो जाएगा. हालांकि प्लेऑफ की चारों टीम अभी तय नहीं हो सकी…

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

 कोलकाता  ईस्ट बंगाल एफसी बृहस्पतिवार को यहां पहली बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल चैंपियन बना। इसके साथ ही देश की इस शीर्ष टियर प्रतियोगिता में उसका 22 साल से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई