आसमानी लहंगे में सजी आमना शरीफ, हर अदा में झलका ‘फितूर’

मुंबई,

 बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आमना शरीफ अपने स्टाइलिश और पारंपरिक लुक के लिए पहचानी जाती हैं, और इस बार भी उन्होंने अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया है। आमना ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसने उनके फैंस और फॉलोअर्स के बीच काफी चर्चा बटोरी है।

तस्वीर में आमना शरीफ आसमानी रंग के लंहगे में नजर आ रही है, जो उन्हें शाही और आकर्षक लुक दे रहा है। इस लहंगे के साथ उन्होंने एक नेट का दुपट्टा लिया हुआ है, जिस पर गोल्डन जरी का काम है। उन्होंने माथे पर मांग टीका, कानों में भारी झुमके और हाथों में लहंगे से मैच करती चूड़ियां पहनी हुई हैं। साथ ही अपने बालों को हल्के वेव्स के साथ स्टाइल किया है, जिससे एक सॉफ्ट और नैचुरल लुक उभर कर सामने आ रहा है। हल्का आई मेकअप और ग्लोइंग स्किन टोन के साथ उन्होंने अपने मेकअप को लाइट रखा है। इस फोटो के साथ उनका कैप्शन भी काफी दिलचस्प है। उन्होंने कैप्शन में ‘फितूर’ शब्द का इस्तेमाल किया है, जो उनके इस लुक के पीछे के जज्बात को दर्शाता है।

बता दें कि आमना शरीफ ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग के जरिए की। उन्हें कॉलेज के दौरान ही ब्रांड विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो के ऑफर मिलने लगे थे। अभिजीत भट्टाचार्य के पॉपुलर वीडियो ‘चलने लगी हैं हवाएं’ से उन्हें पहली पहचान मिली। इसी दौरान एकता कपूर के शो ‘कहीं तो होगा’ में उन्हें कशिश का रोल मिला, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। राजीव खंडेलवाल के साथ उनकी केमिस्ट्री और शानदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। यह शो 2000 के दशक के सबसे सफल धारावाहिकों में शामिल रहा।

टीवी की सफलता के बाद आमना ने फिल्मों की ओर रुख किया। वह ‘आलू चाट’, ‘आओ विश करें’, और ‘एक विलेन’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। 2013 में उन्होंने प्रोड्यूसर अमित कपूर से शादी की और 2015 में बेटे के जन्म के बाद एक्टिंग से कुछ समय का ब्रेक लिया। 2019 में उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में कोमोलिका का किरदार निभाकर वापसी की। इसके बाद उन्होंने वेब सीरीज ‘डैमेज्ड 3’ और ‘आधा इश्क’ से ओटीटी पर भी पहचान बनाई।

 

  • admin

    Related Posts

    इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 रिव्य,क्राइम और एक्शन का धमाका

    उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर बनी वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' अपने दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर कॉप-थ्रिलर की दुनिया में लौट आई है. नीरज पाठक के डायरेक्शन में…

    मौनी रॉय ने पति सूरज को फिर किया फॉलो, दिशा पटानी पर लगे रिश्ता तोड़ने के आरोप

    मुंबई बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय फ़िलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी विवादों ने घिरी हुई हैं। कुछ समय पहले ही मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 1 views
    हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

    CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 1 views
    CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

    पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

    DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

    PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

    शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक