दिल्ली के बाद बॉम्बे HC में भी सुरक्षा अलर्ट, धमकी मिलने पर कोर्ट परिसर खाली कराया गया

नई दिल्ली/मुंबई
देश के दो उच्च न्यायालयों में शुक्रवार को बम की धमकी मिली। इसके चलते दिल्ली से मुंबई तक हड़कंप मच गया और उच्च न्यायालयों को खाली करा लिया गया है। दोनों जगहों पर एक ही दिन में हाई कोर्ट को बम की धमकी मिली। इस धमकी से कानून के जानकारों और आम लोगों में डर फैल गया। दिल्ली में मिली धमकी के कुछ ही घंटों बाद मुंबई हाई कोर्ट को भी ऐसी ही धमकी मिली, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। दोनों कोर्ट में कार्यवाही तुरंत रोक दी गई और सभी को बाहर निकाल लिया गया।

दिल्ली हाई कोर्ट और बॉम्बे HC में अफरा-तफरी का माहौल
दिल्ली हाई कोर्ट में सुबह एक ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई थी। इस ईमेल में दावा किया गया था कि कोर्ट परिसर में बम रखे गए हैं। यह खबर फैलते ही कोर्ट की सभी बेंचों में काम तुरंत बंद हो गया और वहां मौजूद वकीलों, स्टाफ और बाकी लोगों को परिसर से बाहर निकाला जाने लगा। अचानक हुए इस काम से कोर्ट में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग डर के मारे कोर्ट कॉम्प्लेक्स से बाहर भागते दिखाई दिए।

सुरक्षा टीमों ने संभाला मोर्चा
धमकी मिलते ही दिल्ली पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वाड सहित सुरक्षा बल तुरंत हरकत में आ गए। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को घेर लिया गया और वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एंबुलेंस भी बुला ली गईं। इसके बाद खोजी कुत्तों के साथ टीमों ने पूरे कोर्ट परिसर की अच्छी तरह जांच की। दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट, सच्चिन पुरी ने बताया, ‘हम सुरक्षाकर्मियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर हमने सभी वकीलों को कोर्ट परिसर खाली करने के लिए कहा है। सभी बेंचों ने भी काम बंद कर दिया है।’

धमकी देने वाले का दावा और ईमेल की जानकारी
इस मामले पर सीनियर एडवोकेट प्रमोद कुमार दुबे ने बताया, 'धमकी भरा एक ईमेल फैलाया गया है, जिसमें कहा गया है कि यह शख्स आईएसआईएस से है। ईमेल में क्या लिखा है, यह साफ नहीं है। पुलिस और बम स्क्वाड मौके पर पहुंच गए हैं।’ दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि ईमेल में पाकिस्तान और तमिलनाडु के मिलकर ‘होली फ्राइडे' को धमाके करने की बात कही गई है। ईमेल में लिखा है कि जज के कमरे और कोर्ट परिसर में तीन बम लगाए गए हैं और दोपहर 2 बजे तक कोर्ट खाली करने के लिए कहा गया है। ईमेल भेजने वाले की आईडी ‘kanimozhi.thevidiya@outlook.com' बताई गई है। ईमेल में यह भी लिखा है कि साल 2017 से पुलिस में हमारे लोग हैं, जो 'इस होली फ्राइडे' के लिए तैयार हैं।

मुंबई हाई कोर्ट भी हुआ खाली
दिल्ली हाई कोर्ट की तरह ही, मुंबई हाई कोर्ट में भी बम की धमकी मिली। इसके बाद यहां भी वकीलों और स्टाफ को तुरंत परिसर खाली करने के लिए कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। एडवोकेट मंगला वाघे ने बताया, 'आज मुंबई हाई कोर्ट में बम की धमकी मिली। इसलिए कोर्ट को खाली करा लिया गया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।' एक और वकील ने बताया कि पुलिस ने उन्हें बाहर जाने को कहा और बताया कि यह बम की धमकी की अफवाह है। उन्होंने यह भी बताया, 'पुलिस ने कहा कि यह चीफ जस्टिस का आदेश है।' अब तक किसी भी जगह पर कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि जांच चल रही है और ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है।

 

admin

Related Posts

पाकिस्तान की उम्मीदों को लगा करारा झटका, ईरान ने इस्लामाबाद में बैठक से किया साफ इनकार

इस्लामाबाद पाकिस्तान द्वारा अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम कराने के प्रयास पूरी तरह विफल हो गए हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शुक्रवार को मध्यस्थों का हवाला देते हुए यह…

24 घंटे की बुरी घटना: ईरान जंग में US के 2 फाइटर जेट और 2 चॉपर क्रैश, पायलट लापता

वाशिंगटन पिछले पांच हफ्तों से जारी ईरान-अमेरिका युद्ध अब अपने सबसे खतरनाक और अनिश्चित दौर में पहुंच गया है. पिछले 24 घंटों के भीतर ईरान ने दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया