FD से बेहतर रिटर्न: पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम से पाएं ज्यादा पैसा

निवेश की दुनिया में ज्यादातर लोग अपनी जमा पूंजी को बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में लगाना पसंद करते हैं. वजह साफ है – सुरक्षित रिटर्न और गारंटीड ब्याज. लेकिन क्या आपको पता है कि FD से भी ज्यादा रिटर्न देने वाला और उतना ही सुरक्षित विकल्प पोस्ट ऑफिस में मौजूद है? यहां एक ऐसी स्कीम है, जिसमें पैसा लगाकर आप न सिर्फ सुरक्षित रिटर्न कमा सकते हैं बल्कि हर महीने की इनकम भी पा सकते हैं.

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम है मंथली इनकम स्कीम (MIS). इसमें निवेशक को 5 साल की अवधि के लिए एकमुश्त निवेश करना होता है. इस निवेश पर 7.4% सालाना ब्याज दर से कमाई होती है, जो हर महीने आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है. यानी बैंक FD की तरह मैच्योरिटी पर इंतजार नहीं, बल्कि हर महीने आपको अतिरिक्त इनकम मिलती रहेगी.

इस स्कीम में निवेश की सीमा तय है.

    सिंगल अकाउंट से अधिकतम निवेश: ₹9 लाख
    जॉइंट अकाउंट से अधिकतम निवेश: ₹15 लाख

यानी अगर परिवार के साथ संयुक्त निवेश किया जाए तो बड़ी रकम भी सुरक्षित ढंग से लगाई जा सकती है.

5.55 लाख रुपये का ब्याज, वो भी सिर्फ 5 साल में

अगर कोई निवेशक इस स्कीम में 15 लाख रुपये जॉइंट अकाउंट से निवेश करता है, तो उसे हर महीने करीब ₹9,250 रुपये ब्याज मिलेगा. यह रकम सीधे निवेशक के अकाउंट में क्रेडिट होगी. इस तरह 5 साल में कुल ₹5.55 लाख रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में मिलते हैं. मूल रकम यानी 15 लाख रुपये 5 साल बाद सुरक्षित रूप से वापस मिल जाती है.

क्यों है ये स्कीम खास?

    सुरक्षित और सरकारी गारंटी वाला निवेश
    FD से ज्यादा ब्याज दर (7.4%)
    हर महीने नियमित आय का विकल्प
    आपात स्थिति में ब्याज की राशि का इस्तेमाल करने की सुविधा
    वरिष्ठ नागरिकों और रिटायर्ड लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी बचत हर महीने आपको नियमित कमाई दे और मूल रकम पूरी तरह सुरक्षित रहे, तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकती है.

  • admin

    Related Posts

    पेट्रोल-डीजल की किल्लत या अफवाह? इंडियन ऑयल ने देशभर में ईंधन सप्लाई को लेकर कही बड़ी बात

    नई दिल्ली  देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने देश में पेट्रोल एवं डीजल की समग्र किल्लत से इनकार करते हुए शनिवार को कहा कि…

    कोलकाता में बड़ा एक्शन! ममता बनर्जी की बनाई फुटबॉल मूर्ति तोड़ी गई, राजनीति गरमाई

    कलकत्ता ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल कर सरकार बनाने वाले सीएम शुभेंदु सरकार लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में शनिवार को ममता के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा