बुमराह ने भारत को दिलाई पहली सफलता, हार्दिक ने संभाली अटैक की कमान

नई दिल्ली 
आज टी20 एशिया कप 2025 में भारत और यूएई के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। ग्रुप ए का हिस्सा दोनों टीमों की दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टक्कर हो रही है। भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम की टूर्नामेंट में तूफानी आगाज पर नजर है। भारत डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने एशिया कप इतिहास में सर्वाधिक आठ खिताब जीते हैं। यह भारत का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यूएई के खिलाफ दूसरा मैच है। भारत के लिए यूएई के खिलाफ मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले अभ्यास मैच की तरह है। शुभमन गिल की सबसे छोटे फॉर्मेट में वापसी के बाद विकेटकीपर संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर असमंजस था। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने संजू पर भरोसा बरकरार रखा है। गिल बुधवार को ओपनर के रूप में उतरेंगे जबकि संजू मध्यक्रम में आएंगे।

बुमराह ने दिलाई पहली सफलता
जसप्रीत बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर अलीशान शराफू को बोल्ड किया। शराफू ने 17 गेंदों में तीन 22 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक सिक्स शामिल हैं। उन्होंने वसीम के संग 26 रनों की साझेदारी की।

हार्दिक ने संभाली अटैक की कमान
यूएई की पारी शुरू हो गई है। मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू बैटिंग करने उतरे हैं। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बॉलिंग अटैक की कमान संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 10 रन खर्च किए। शराफू ने दो चौके लगाए और डबल निकाला।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल