CBSE पैटर्न से जुड़े बदलाव हिमाचल में, 2026-27 से 200 स्कूलों में शुरू

शिमला   

राज्य सरकार ने अगले शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 200 सरकारी स्कूलों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने विस्तृत रोडमैप तैयार कर लिया है और 229 स्कूलों की अस्थायी सूची जारी कर दी है। इनमें 47 पीएमश्री और एक्सीलेंस स्कूल शामिल हैं, जबकि शेष 150 स्कूलों का चयन प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। यह कदम प्रदेश के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के अधिक अवसर दिलाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

सीबीएसई संबद्धता के लिए चयनित स्कूलों की पहचान जिला या उपमंडल मुख्यालयों में उनके स्थान, छात्र संख्या, बुनियादी ढांचे और अन्य मानकों के आधार पर की गई है। इस प्रक्रिया में उत्कृष्ट विद्यालय, अटल आदर्श विद्यालय, पीएमश्री स्कूल, मॉडल स्कूल और राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल में अपग्रेड किए जा रहे संस्थानों को भी शामिल किया गया है। प्रति स्कूल पंजीकरण, निरीक्षण और शुल्क आदि पर लगभग 70,000 रुपये का खर्च आएगा। इसके अलावा मरम्मत और अवसंरचना सुधार पर अतिरिक्त बजट की भी जरूरत होगी। यह प्रस्ताव शासन की मंजूरी के लिए भेजा गया है ताकि निर्धारित समयसीमा के अनुसार तत्काल कदम उठाए जा सकें।

200 सरकारी स्कूलों में शुरू होगा सीबीएसई पैटर्न

जारी सूची के अनुसार सबसे ज्यादा 41 स्कूल कांगड़ा जिले से चुने गए हैं, जबकि मंडी में 29 और शिमला में 34 स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा बिलासपुर में 11, चंबा में 16, हमीरपुर में 19, किन्नौर और कुल्लू में 12-12, लाहौल-स्पीति में 8, सिरमौर में 17, सोलन और ऊना में 15-15 स्कूल शामिल किए गए हैं। कुल मिलाकर ये स्कूल प्रदेश के सभी हिस्सों में फैले होंगे, ताकि ग्रामीण और शहरी छात्रों दोनों को समान लाभ मिल सके।

सरकार का मानना है कि सीबीएसई पैटर्न लागू होने से छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जेईई, नीट, एनडीए और अन्य पेशेवर प्रवेश परीक्षाओं में बेहतर तैयारी का मौका मिलेगा। यह बदलाव न केवल छात्रों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाएगा, बल्कि शिक्षकों के लिए भी क्षमता निर्माण का अवसर लेकर आएगा। सीबीएसई शिक्षण पद्धति और मूल्यांकन प्रणाली अपनाने से शिक्षा की गुणवत्ता और मानकीकरण में सुधार होगा। साथ ही, व्यावसायिक प्रशिक्षण के जरिए शिक्षकों को भी नए कौशल विकसित करने का मौका मिलेगा।

प्रक्रिया को पांच चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में अवसंरचना मानचित्रण और आवश्यक प्रमाणपत्र जुटाने का काम होगा। दूसरे चरण में 1 से 31 अक्टूबर तक स्कूल ऑनलाइन आवेदन करेंगे। तीसरे चरण में नवंबर-दिसंबर के दौरान सीबीएसई आवेदनों की जांच और निरीक्षण कार्यक्रम तय करेगा। चौथा चरण जनवरी 2026 में निरीक्षण और अनुपालन रिपोर्ट का होगा। फरवरी 2026 में अंतिम चरण के तहत संबद्धता दी जाएगी और नए सत्र से किताबें, पाठ्यक्रम और शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू होगा। इस तरह 2026-27 से प्रदेश के चुने हुए 200 स्कूल सीबीएसई पैटर्न पर शिक्षा देंगे।

admin

Related Posts

UPSC अभ्यर्थियों की नजर एडमिट कार्ड पर, 24 मई को प्रीलिम्स एग्जाम

नई दिल्ली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली देश की सबसे प्रतिष्ठित 'सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2026' में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए…

पश्चिम बंगाल हायर सेकेंडरी रिजल्ट घोषित: 91.23 फीसदी स्टूडेंट्स सफल, मिनटों में डाउनलोड करें मार्कशीट

कलकत्ता  नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल बोर्ड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले 7.10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक रहा है। वेस्ट बंगाल काउंसिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी