58वें जन्मदिन पर अक्षय कुमार बोले, ‘मैं कुछ नहीं हूं आपके बिना’, रितेश ने दिया ‘क्राइम पार्टनर’ का टैग

मुंबई,

 बॉलीवुड में जब भी दोस्ती की मिसालें दी जाती हैं, तो कुछ जोड़ियां हमेशा चर्चा में रहती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी है अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनके बीच की दोस्ती फिल्मों से कहीं आगे जाती है। इस बीच अक्षय कुमार के 58वें जन्मदिन पर रितेश देशमुख ने खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं।

वहीं, बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय ने भी इंस्टाग्राम पर अपने 34 साल के फिल्मी करियर से जुड़ा शानदार कोलाज साझा किया।

इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में अक्षय कुमार आत्मविश्वास और सादगी के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे उनकी फिल्मों के पोस्टर्स और किरदारों की झलकियां नजर आ रही हैं।

इस पोस्ट के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ”58 साल का जीवन, 34 साल का करियर और 150 से ज्यादा फिल्में… ये सफर मैंने अकेले तय नहीं किया। जो भी दर्शक थिएटर में टिकट खरीद कर गया, जिसने कभी मुझे साइन किया, डायरेक्ट किया, प्रोड्यूस किया, या मेरे लिए दुआ की, ये सभी मेरे इस सफर के हिस्सेदार हैं। मेरा जन्मदिन उन सबके नाम है, जो आज भी मुझ पर विश्वास करते हैं। जय महाकाल।”

उनके जन्मदिन के मौके पर रितेश देशमुख ने बेहद प्यारा पोस्ट साझा किया। उन्होंने अक्षय को अपना सबसे प्यारा दोस्त, भाई और ‘क्राइम पार्टनर’ कहा। उन्होंने अक्षय के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की।

एक तस्वीर ‘हाउसफुल 5’ के सेट की है, जिसमें दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसमें पीछे पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा भी नजर आ रही हैं।

रितेश ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ”जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरे सबसे प्यारे दोस्त, भाई और क्राइम पार्टनर को! आपको जीवनभर भरपूर स्वास्थ्य, प्रेम और खुशी मिलती रहे। हमने साथ में ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन कई यादगार पल बिताए हैं और अब आगे और भी पागलपन भरे सफर के लिए तैयार रहो! आपको बहुत सारा प्यार।”

 

  • admin

    Related Posts

    कपूर खानदान की लाडली खुशी कपूर ने बिकिनी टॉप और अनबटन जींस में दिखाया अपना स्वैग

    मुंबई  बोनी कपूर की बेटी और जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर अपने ग्लैमरस अंदाज और फैशन सेंस से फैंस को क्रेजी कर देती हैं. खुशी का हर लुक…

    2 साल बाद रिश्ते में उतार-चढ़ाव: दिव्या अग्रवाल और उनके पति के बीच बढ़ी दूरी?

    मुंबई  शो 'द 50' में जमकर बवाल हो रहा है. शो के बीते एपिसोड में दिव्या अग्रवाल और इंफ्लुएंसर भव्या सिंह के बीच तगड़ी लड़ाई देखने को मिली. झगड़े के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

    टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

    T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

    टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’