नेपोटिज्म पर कावेरी कपूर की खरी-खरी, आलोचनाओं को बताया जायज

मुंबई,

अभिनेत्री कावेरी कपूर जल्द फिल्म ‘मासूम 2’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह अपने पिता शेखर कपूर के साथ पहली बार काम कर रही हैं। इस फिल्म में शबाना आजमी और मनोज बाजपेयी जैसे शानदार कलाकार भी हैं।

कावेरी ने आईएएनएस के साथ एक विशेष बातचीत में नेपोटिज्म के मुद्दे पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उनका क्या दृष्टिकोण है और उनके दोस्त इस बारे में क्या सोचते हैं।

कावेरी ने कहा, “मेरे माता-पिता के अलावा, मेरे अधिकतर करीबी लोग अभिनेता नहीं हैं, इसलिए इस बारे में उनकी कोई खास राय नहीं है। निजी तौर पर मैं लोगों की निराशा को समझती हूं। आम और फिल्मी परिवारों से आने वाले लोगों के बीच अवसरों में एक बड़ा अंतर है और इसे नजरअंदाज करना मुश्किल है। लेकिन, मुझे नहीं लगता कि किसी ऐसे व्यक्ति के प्रति नफरत फैलाना उचित है, जो अपने जुनून का पीछा कर रहा है।”

कावेरी ने आगे कहा, “अगर आप में जुनून है, कड़ी मेहनत करने को तैयार हैं, तो आपको इस फील्ड में आना चाहिए। जो लोग नेपोटिज्म पर स्टार किड्स या अन्य लोगों पर भड़ास निकालते हैं, उनको मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि एक बार आप खुद को उनकी जगह रखकर देखिए, आपका नजरिया शायद बदल जाएगा। अगर आपने एक्टर बनने का सपना देखा है और आपको मौका मिलेगा तो आप इसे जरूर करना चाहेंगे। मुझे लगता है कि इसके दो पहलू हैं, हालांकि यह कोई आसान मुद्दा नहीं है, फिर भी मुझे उन लोगों से सहानुभूति है, जो भाई-भतीजावाद के निशाने पर आते हैं।”

कावेरी कपूर ने यह भी बताया कि एक स्टार किड होने के नाते लोगों को शुरुआत में कुछ मौके मिल सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक इस इंडस्ट्री में खुद को बनाए रखने के लिए आपकी प्रतिभा ही आपके काम आएगी।

बता दें कि कावेरी कपूर ने इसी साल कुणाल कोहली की फिल्म ‘बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनके साथ अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी दिखाई दिए थे। बहुत जल्द वो अपनी दूसरी फिल्म ‘मासूम 2’ में दिखाई देंगी।

 

  • admin

    Related Posts

    ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से बाहर हुए ओरी? इमोशनल पोस्ट से बढ़ी अटकलें

    बॉलीवुड सितारों के चहेते दोस्त और मशहूर सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. वह इन दिनों स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

    कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026: ऐश्वर्या राय का रेड कार्पेट लुक और फैंस के साथ खास पल

    कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। उन्होंने डिजाइनर अमित अग्रवाल के बनाए एक शानदार नीले गाउन में रेड कार्पेट पर वॉक किया। कान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा