Facebook-WhatsApp समेत कई सोशल मीडिया ऐप्स बैन, नेपाल के बाद इस देश ने उठाया बड़ा कदम

नेपाल सरकार ने हाल ही में 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन लगाया है। इसमें YouTube, Instagram और WhatsApp से लेकर X समेत कुल 26 ऐप्स के नाम शामिल हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन लगने के बाद से नेपाल की सरकार पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। लोग इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सुरक्षाकर्मी और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में 8 लोगों की जान भी चली गई है। नेपाल के बाद अब तुर्की सरकार ने भी ऐसा ही फैसला ले लिया है। जी हां, इस्तांबुल में पुलिस और विपक्षी समर्थकों के बीच झड़प के बाद तुर्की सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक लगा दी। हालांकि, यह रोक अभी अस्थायी रूप से लगाई गई है। सरकार ने YouTube, X (पहले ट्विटर), Instagram और WhatsAppजैसी साइटों पर एक्सेस को सस्पेंड कर दिया है। आइये, पूरी खबर जानते हैं।

12 घंटे तक नहीं चला इंटरनेट
TOI की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की में अस्थायी रूप से कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक लगा दी गई है। देश भर में व्यापक इंटरनेट प्रतिबंध लागू किया गया, जो लगभग 12 घंटे तक चला। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी (सीएचपी) के मुख्यालय पर एक ट्रस्टी नियुक्त किया है। इसे कंट्रोल लेने से रोकने के लिए हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद इस प्रतिबंध को लागू किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद सरकार द्नारा ये प्रतिबंध लगाए गए। इस प्रतिबंध से बचने के लिए कई ने वीपीएन सेवाओं का सहारा लिया।

  • admin

    Related Posts

    AC और फैन साथ चलाएं: गर्मी में बिजली बिल कम करने का आसान तरीका

    तपती गर्मी की वजह से कई लोग एयर कंडिशनर (AC) का यूज कर रहे हैं. हालांकि घर में लगातार AC को चलाने से भारी बिजली बिल का भी सामना करना…

    नौतपा में हेल्थ अलर्ट: सुबह 9 बजे के बाद अंडा खाना पड़ सकता है भारी

    नौतपा शुरू हो चुके हैं और इन दिनों सुबह 7-8 बजे से ही तेज धूप महसूस होने लगती है. पारा 40 से 45 डिग्री को पार कर रहा है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 0 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 1 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 1 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल