शमी बोले– मुस्लिम क्रिकेटरों पर बढ़ते हमले, दिया दमदार जवाब

नई दिल्ली
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में खेल और अपनी जिंदगी से जुड़े तमाम सवालों के जवाब दिए हैं। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या ट्रोल मुस्लिम क्रिकेटरों को सबसे ज्यादा टारगेट करते हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसी बातों पर वह ध्यान ही नहीं देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही टिप्पणियां मिलती हैं। मीडिया बातचीत में शमी ने कहा, 'मैं इस तरह की ट्रोलिंग पर ध्यान ही नहीं देता। मुझे एक काम दिया गया है। मैं मशीन नहीं हूं। अगर मैं पूरे साल कड़ी मेहनत करता हूं तो कभी-कभी मैं नाकाम भी होऊंगा, कभी-कभी कामयाब भी। यह तो लोगों के ऊपर है कि उसे कैसे ले रहे हैं।'

शमी ने आगे कहा, ‘जब आप अपने देश के लिए खेल रहे होते हैं तब आप सब कुछ भूल जाते हैं। आपके लिए विकेट लेना और मैच जीतना ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। मैं वैसे मौकों पर सोशल मीडिया पर नहीं जाना चाहता। आपको पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों ही कॉमेंट्स मिलेंगे। जब आप खेल रहे हैं तो आपको ऐसी चीजों से बहुत दूरी बनाकर रहने की जरूरत है।’

शमी ने आगे कहा, 'हम सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। टोल्स को तो सिर्फ 2 लाइन टाइप करना होता है। सच्चा फैन कभी भी इस तरह की चीजें नहीं करेगा। अगर आपको कुछ आपत्तियां हैं तो उन्हें उठाइए- लेकिन सम्मानपूर्वक। अगर आपको लगता है कि आप मुझसे बेहतर कर सकते हैं तो प्लीज आइए और कोशिश कीजिए। यह तो हमेशा खुला हुआ है।'

मोहम्मद शमी एक चैंपियन गेंदबाज हैं। वह 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इसी तरह इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में भी वह 9 विकेट के साथ संयुक्त रूप से भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उनके नाम वनडे और टेस्ट दोनों में ही 200 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं। इतने शानदार रिकॉर्ड के बावजूद वह ट्रोल्स का निशाना बने थे। 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों हार के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया था। कुछ पोस्ट में उनके खिलाफ 'गद्दार' और 'देशविरोधी' जैसी निहायत ही शर्मनाक टिप्पणियां की गई थीं।

admin

Related Posts

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

जोहानिसबर्ग साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर बेयर्स स्वानपोल (Beyers Swanepoel) एक बड़े विवाद में फंस गए हैं. उन्हें काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देने से साफ इनकार…

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

नई दिल्ली आईपीएल 2026 का आगाज जीत के साथ करने वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) की टीम के लिए अच्छी खबर आई है। न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज मिचेल सैंटनर टीम से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह