संजय मांजरेकर बोले, अगर पुजारा इंग्लैंड टीम में होते तो…

नई दिल्ली
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने हाल ही में क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले चेतेश्वर पुजारा को लेकर बात की। मांजरेकर ने कहा है कि उन्होंने अपने करियर में बहुत संघर्ष किया। 2023 में टेस्ट टीम से बाहर किए गए चेतेश्वर पुजारा डोमेस्टिक क्रिकेट में दो सीजन खेले, लेकिन फिर भी उनकी वापसी नहीं हुई तो उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ प्रोफेशनल क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। अब मांजरेकर ने उनके रिटायरमेंट के बाद कहा कि यदि पुजारा हाल ही में समाप्त हुई सीरीज के लिए इंग्लैंड गए होते तो मेजबान टीम के गेंदबाजों की स्थिति और क्वालिटी को देखते हुए वे तिहरा शतक बना सकते थे।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में चेतेश्वर पुजारा को लेकर संजय मांजरेकर ने कहा, "अगर वह (चेतेश्वर पुजारा) इस बार इंग्लैंड गए होते, तो इंग्लैंड का गेंदबाजी आक्रमण जिस तरह का था, उस सीरीज में जो पिचें थीं, पुजारा, इस स्तर पर भी, 300 रन बना सकते थे।" पुजारा ने 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और इसके बाद से 103 टेस्ट मैचों में वे खेले। 5 वनडे भी वे खेले, लेकिन करीब 50 रन ही उनमें बना सके। टेस्ट क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा के नाम 7,195 रन हैं। उनका औसत 46 से ज्यादा का है।

मांजरेकर ने आगे कहा, "एक-दो बार उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया और एक बार श्रीलंका में उनकी वापसी हुई और उन्हें ओपनर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में वापस आना पड़ा और सोचिए उन्होंने क्या किया? उन्होंने पूरी पारी खेली। यही तो पुजारा हैं, अविश्वसनीय। चाहे जो भी हो, एक बेहद मिलनसार इंसान। उनका करियर आसान नहीं था और एक डिफेंसिव बैटर के लिए, जिस तरह की फाइट उन्होंने की, क्रिकेट के मैदान पर उनके लिए जिंदगी मुश्किल थी, लेकिन उनके चेहरे पर हमेशा एक प्यारी सी मुस्कान रहती थी।"

admin

Related Posts

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बॉयकॉट करने की बात की गई थी, उसी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट…

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज