14 साल का इंतजार खत्म, भारत में दिखेगा मेसी का जलवा, अर्जेंटीना टीम करेगी मुकाबला

कोलकाता

लियोनेल मेसी का शुमार दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में होता है. अर्जेंटीना के कप्तान मेसी की फैन फॉलोइंग भारत में भी है और युवा फुटबॉलर्स के लिए वो रोल मॉडल से कम नहीं हैं. अब भारतीय फैन्स के लिए एक शानदार खबर सामने आई है. मेसी का भारत दौरा कन्फर्म हो गया है. मेसी नवंबर में भारत आएंगे और वो अर्जेंटीना की ओर से एक फीफ फ्रेंडली मैच में भी हिस्सा लेंगे.

अर्जेंटीना फुटबॉल फेडरेशन (AFA) ने पुष्टि की है कि यह फ्रेंडली मैच 10 से 18 नवंबर के बीच केरल में खेला जाएगा. 14 साल बाद जब अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम भारत में खेलने उतरेगी. पिछली बार साल 2011 में कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना और वेनेजुएगला का मुकाबला हुआ था. उस मैच में मेसी ने भी हिस्सा लिया था. तब मेसी ने निकोलस ओटामेंडी को गोल करने में सहायता (असिस्ट) की थी.

AFA ने अपने बयान में कहा, 'अर्जेंटीना फुटबॉल टीम 2025 में लियोनेल स्कालोनी के अंडर दोस्ताना मुकाबले खेलेगी. छह से 14 अक्टूबर के दौरान यूएसए में फ्रेंडली मैच खेले जाएंगे. फिर 10 से 18 नवंबर के बीच अंगोला के लुआंडा और भारत के केरल में मुकाबले होंगे. इन मैचों के लिए प्रतिद्वंद्वी टीमों और शहरों के नाम बाद में बताए जाएंगे.'

अर्जेंटीना फुटबॉल फेडरेशन ने फीफा विश्व कप 2022 का खिताब जीतने के बाद केरल से मिले समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया. केरल के खेलमंत्री वी. अब्दुरहमान ने भी इस खबर को फैन्स संग शेयर किया. उन्होंने X पर लिखा, 'वर्ल्ड चैम्पियन लियोनेल मेसी की टीम नवंबर 2025 में केरल में खेलेगी.' अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की भारत यात्रा को लेकर संशय था क्योंकि दौरे की पुष्टि नहीं हुई थी.

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया था कि लियोनेल मेसी कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली का दौरा करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी से भी मिलेंगे. उस रिपोर्ट में बताया गया था कि लियोनेल मेसी केरल नहीं जाएंगे. लेकिन अब AFA ने साफ कर दिया है कि अर्जेंटीना का मैच केरल में ही होगा.

लियोनेल मेसी ने मेजर लीग सॉकर (MLS) में इंटर मियामी के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया है. वे इस क्लब के लिए सर्वाधिक गोल और असिस्ट करने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं. मेसी ऐसे पहले फुटबॉलर हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग क्लबों के लिए सबसे ज्यादा गोल और असिस्ट का रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल