इन आदतों की वजह से लोग नहीं करते आपकी कद्र, जीवन बन जाते हैं मजाक

कौन नहीं चाहता कि लोग उसकी बातों को ध्यान से सुनें, उसे अहमियत दें और उसकी सलाह मानें। लेकिन कई बार ऐसा हो नहीं पाता है। अक्सर ऐसा देखने को मिल जाता है कि कुछ लोगों की बातों को तो लोग बहुत तवज्जो देते हैं, वहीं कुछ लोग चाहे जितनी भी जरूरी बात कर रहे हों उन्हें खास महत्व नहीं दिया जाता। क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? दरअसल हमारे व्यवहार में मौजूद छोटी-छोटी आदतें, हमारी छवि को मजबूत या कमजोर बना सकती हैं। चलिए जानते हैं वो कौन सी आदतें हैं, जिनकी वजह से इंसान की छवि कमजोर हो जाती है और लोग उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते।

हर बात में हंसी-मजाक करना

यूं तो हंसते-मुस्कुराते रहना अच्छा होता है, लेकिन हर बात में हंसी-मजाक करना आपकी छवि को कमजोर बना सकता है। हँसी-मजाक करने से व्यक्ति सेंटर ऑफ अट्रैक्शन तो बन सकता है, लेकिन जब यही आदत हद से ज्यादा हो जाए तो लोग आपको गंभीरता से लेना बंद कर देते हैं। हर बात पर मजाक उड़ाना, गंभीर विषयों को भी हंसी में टाल देना, ये सारी आदतें व्यक्ति की छवि को कमजोर बना देती हैं। ऐसे में लोगों को लगने लगता है कि आपसे सिर्फ हंसी-मजाक की बातें की जा सकती है, किसी गंभीर विषय पर चर्चा नहीं की जा सकती।

बार-बार अपने डिसीजन बदलना

कुछ लोगों की आदत होती है कि वो अपने द्वारा लिए गए डिसीजन पर खड़े नहीं रह पाते और बार-बार अपने डिसीजन चेंज करते रहते हैं। या यूं कहें कि उन्हें अपने द्वारा लिए गए फैसले पर ही विश्वास नहीं होता है। कभी कुछ कहना और थोड़ी देर बाद कुछ और कहना, ऐसी आदत की वजह से, दूसरों को उस व्यक्ति की पर्सनालिटी वीक लगने लगती है। ऐसे में लोग आसानी से उन पर यकीन नहीं कर पाते हैं, जिस वजह से उस व्यक्ति की बात को कोई सीरियसली नहीं लेता।

बहुत अधिक दिखावा करना

जो व्यक्ति हर बात में दिखावा करता है, उसे भी लोग सीरियसली नहीं लेते हैं। जो व्यक्ति हर बात पर यह दिखाता रहता है कि उसे सब कुछ पता है, वह सब कुछ कर सकता है, लेकिन असल में वह कभी कुछ करते हुए दिखाई नहीं देता; तो लोगों की नजर में उस व्यक्ति की इमेज खराब होने लगती है। ऐसे लोग 'अधजल गगरी छलकत जाए' वाली कहावत को चरितार्थ करते हैं। जबकि जो लोग असल में काबिल होते हैं, उनका सिर्फ काम बोलता है, वो खुद अपना गुणगान कभी नहीं करते हैं।

जो लोग अपनी जिम्मेदारियों से भागते हैं

जो लोग अपनी जिम्मेदारियों से भागते हैं, काम पड़ने पर कोई ना कोई बहाना बनाकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं, ऐसे लोगों की पर्सनेलिटी भी बहुत वीक लगती है। गैर जिम्मेदार इंसान, जो खुद की भी जिम्मेदारियां को ना उठा पाए, ऐसे लोगों की किसी भी बात पर कोई यकीन नहीं कर पाता। जिम्मेदारियों से भागने वाले व्यक्ति से, हर इंसान दूरी बनाने लगता है।

जो लोग खुद नहीं करते अपनी इज्जत

दूसरों से इज्जत पाने के लिए सबसे जरूरी है कि पहले आप खुद अपनी इज्जत करना सीखें। जब तक आप अपनी रिस्पेक्ट नहीं करेंगे, खुद को कमजोर समझेंगे या दूसरों की तुलना में खुद को नीचा समझेंगे; तब तक दूसरा कोई भी आपकी रिस्पेक्ट नहीं करेगा। बेवजह दिखावा नहीं करना चाहिए लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि अपने को ही नीचा गिरा दिया जाए। दूसरों की रिस्पेक्ट पाने के लिए और दूसरे आपकी बातों को सीरियसली लें, इसके लिए अपने आत्मसम्मान की रक्षा करना सबसे ज्यादा जरूरी है।

 

  • admin

    Related Posts

    AC और फैन साथ चलाएं: गर्मी में बिजली बिल कम करने का आसान तरीका

    तपती गर्मी की वजह से कई लोग एयर कंडिशनर (AC) का यूज कर रहे हैं. हालांकि घर में लगातार AC को चलाने से भारी बिजली बिल का भी सामना करना…

    नौतपा में हेल्थ अलर्ट: सुबह 9 बजे के बाद अंडा खाना पड़ सकता है भारी

    नौतपा शुरू हो चुके हैं और इन दिनों सुबह 7-8 बजे से ही तेज धूप महसूस होने लगती है. पारा 40 से 45 डिग्री को पार कर रहा है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 1 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 1 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला