भारतीय फैंस के लिए तोहफ़ा, अर्जेंटीना और मेसी खेलने आएंगे भारत

तिरुवनंतपुरम
क्रिकेट के दीवाने देश भारत में फुटबॉल का बुखार चढ़ने वाला है। दुनिया के सर्वकालिक महान फुटबॉलर में शामिल लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम का भारत में दोस्ताना मैच खेलने का कार्यक्रम तय हो चुका है।

इस साल नवंबर में मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना एक दोस्ताना मैच खेलने के लिए केरल पहुंचेगी। इसकी जानकारी राज्य के खेल मंत्री वी. अब्दुरहीमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी। खेल मंत्री ने बताया कि अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) की तरफ से आधिकारिक मेल के माध्यम से अर्जेंटीना टीम के केरल आकर दोस्ताना मैच खेलने की पुष्टि की है।

मेसी के भारत आने की खबर ने भारत में फुटबॉल प्रेमियों में जोश और रोमांच भर दिया है। केरल में दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल टीम को लेकर बड़ी दीवानगी है। यहां मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की बड़ी लोकप्रियता है। अब यह राज्य उस पल की तैयारी कर रहा है, जिसे कई लोग ‘सपना सच होने’ का क्षण कह रहे हैं। 2022 में फीफा विश्व कप जीतने के बाद अर्जेंटीना फुटबॉल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में केरल के फुटबॉल फैंस को विशेष धन्यवाद दिया था।

केरल फुटबॉल संघ (केएफए), अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के साथ मिलकर, आयोजन स्थल के चयन सहित अंतिम तैयारियों पर काम कर रहा है। मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में हो सकता है।

यह आगामी मैच 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफायर से पहले अर्जेंटीना के तैयारी कार्यक्रम का हिस्सा होगा। कतर में 2022 में अर्जेंटीना को विश्व कप दिलाने वाले लियोनेल मेसी के टीम की कप्तानी करने की उम्मीद है, हालांकि टीम की सूची की औपचारिक पुष्टि मैच की तारीख के करीब आने पर ही की जाएगी।

राज्य सरकार से भी सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आतिथ्य सत्कार की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सहयोग की उम्मीद है। पर्यटन अधिकारियों का मानना है कि लियोनेल मेसी के आगमन से केरल की अंतरराष्ट्रीय छवि को बढ़ावा मिलेगा और देश-दुनिया भर से प्रशंसक और पर्यटक आकर्षित होंगे। केरल सरकार ने दोस्ताना मैच के लिए विशेष तौर पर अर्जेंटीना टीम को निमंत्रण भेजा था।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल