2.3 करोड़ की दिनदहाड़े लूट! नकली CBI टीम ने दिया अंजाम, दिल्ली पुलिस अलर्ट

नई दिल्ली

दिल्ली के विवेक विहार में लुटेरों ने CBI अधिकारी बनकर एक व्यवसायी के घर छापा मारा और 2.3 करोड़ रुपए लूट लिए. पुलिस के मुताबिक, जब व्यवसायी पैसे लेकर बाहर निकल रहे थे, तभी कार से आए बदमाशों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया. उन्होंने पहले कैश से भरा बैग छीना और फिर घर के अंदर जाकर बाकी रकम भी उड़ा ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित व्यापारी मनप्रीत, गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के रहने वाले हैं और प्रॉपर्टी डीलिंग व कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं. उन्होंने अपनी कमाई के 2.3 करोड़ रुपए ऑफिस में रखे थे. 19 अगस्त को उन्होंने अपने दोस्त रविशंकर को विवेक विहार से 1.1 करोड़ रुपए घर लाने के लिए कहा. जैसे ही रविशंकर नकदी से भरा बैग लेकर ऑफिस के बाहर निकले, दो कारों में आए चार लोग, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, ने उन्हें रोक लिया. आरोपियों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और रविशंकर की पिटाई कर बैग छीन लिया. इसके बाद उन्होंने शंकर को जबरदस्ती व्यापारी मनप्रीत के घर ले जाया गया. वहां पहुंचकर नकली अधिकारियों ने एक कर्मचारी को भी पीटा और घर में रखी बाकी रकम भी लूट ली. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात को पूरी योजना बनाकर अंजाम दिया. पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डीसीपी के अनुसार, लुटेरों ने मनप्रीत और शंकर को गाड़ियों में बंधक बना लिया. बाद में शंकर को चिंतामणि अंडरपास और कर्मचारी माहेश्वरी को निगमबोध घाट के पास छोड़ दिया. जाते-जाते आरोपियों ने दोनों को धमकी दी कि इस लूट के बारे में किसी को न बताएं.

पुलिस की कार्रवाई
पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और गाड़ियों का सुराग फरीदाबाद में लगाया. जांच में पता चला कि ये गाड़ियां दिल्ली के साकेत इलाके के एक एनजीओ से किराए पर ली गई थीं. इसके बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया. उनकी पहचान एनजीओ सचिव पापोरी बरुआ (असम निवासी) और दीप (दुगलकाबाद निवासी) के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है.

  • admin

    Related Posts

    दो मेट्रो स्टेशनों को मिला नया नाम, राज्य नामकरण प्राधिकरण की सिफारिश पर सरकार की मुहर

    नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने दो मेट्रो स्टेशनों के नाम बदल दिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली राज्य नामकरण प्राधिकरण (SNA) की…

    यात्रियों को राहत: राजधानी की सड़कों पर उतरीं 500 ई-बसें, दिल्ली–पानीपत बस सेवा शुरू

    नई दिल्ली दिल्ली में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल