विराट-अनुष्का की लंदन स्ट्रीट वॉक ने जीता फैन्स का दिल

लंदन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आजकल अपने परिवार के साथ लंदन में रह रहे हैं। विराट का लंदन में भी एक घर है। विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद से ही ज्यादातर समय लंदन में ही बिता रहें हैं। विराट ने टी20 और टेस्ट प्रारुप को अलविदा कह दिया है। ऐसे में अब वह केवल एकदिवसीय प्रारुप ही खेल रहे हैं। जिसमें उन्हें अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलनी है। ऐसे में इस खाली समय में विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते हुए दिखे। इसका एक वीडियो भी आया है। इसमें वह लोगों से बातचीत करते और हंसते हुए दिखायी दिये। उनके एक हाथ में काला छाता है जबकि दूसरे हाथ में पानी की बोतल है।

उन्होंने भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। कोहली ने भारतीय टीम के लिए 123 टेस्ट में 30 शतकों और 31 अर्धशतकों के साथ ही कुल 9230 रन बनाए हैं। उनके नाम कप्तान के तौर पर भारतीय टीम की ओर से सबसे अधिक टेस्ट जीतने का रिकॉर्ड भी है। कोहली की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने साल 2014 से 2021 तक 68 टेस्ट मैच खेले और 40 जीते हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27,500 से अधिक रन हैं। उन्होंने पिछले साल टी20 विश्वकप के बाद इस प्रारुपस से संन्यास ले लिया था। अब उनकी नजरें अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बेहतर प्रदर्शन पर लगी हुई हैं। उनके पास श्रीलंका के कुमार संगकारा से इस प्रारूप में रनों के मामले में आगे निकलने का अवसर है। संगकारा ने 404 एकदिवसीय में 14,234 रन बनाए थे जबकि कोहली के नाम 302 एकदिवसीय में 14,181 रन हैं।

admin

Related Posts

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

अरिना सबालेंका ने मियामी ओपन के खिताब को अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में विश्व के चौथे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ को 6-2, 4-6, 6-3 से हराया। इगा…

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

मुंबई  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को एक बेहद लग्जरी तोहफा दिया है. हार्दिक ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर