आज शुरू होगी जमालपुर–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, रूट और टिकट दरें जारी

जमालपुर
पूर्वी रेलवे के अधीन चलने वाली जमालपुर–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को आज यानी 16 अगस्त को हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह नई सेमी हाईस्पीड ट्रेन भागलपुर–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार है। ट्रेन का नियमित संचालन 17 अगस्त से शुरू होगा। जमालपुर–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 441 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 35 मिनट में पूरी करेगी। यह इस मार्ग पर अब तक की सबसे तेज ट्रेन होगी। यह ट्रेन 22310/22309 नंबर से चलेगी। शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन इसका संचालन होगा।

जमालपुर से हावड़ा की यात्रा के दौरान ट्रेन आठ स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें भागलपुर, बराहाट, मंदर हिल, हंसडीहा, नोनियात, दुमका, रामपुरहाट और बोलपुर शांतिनिकेतन शामिल है। 22310 जमालपुर–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जमालपुर से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर हावड़ा जंक्शन पर रात 10:05 बजे पहुंचेगी। वहीं, 22309 हावड़ा–जमालपुर वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा से सुबह 7:45 बजे रवाना होकर जमालपुर जंक्शन पर दोपहर 2:15 बजे पहुंचेगी।

इस वंदे भारत ट्रेन में 8 कोच होंगे। एक एग्जिक्युटिव चेयर कार (EC) और 7 चेयर कार (CC) शामिल है। कुल 590 यात्री यात्रा कर सकेंगे, जिनमें 44 यात्री EC कोच में और 546 यात्री चेयर कार में बैठ सकेंगे। टिकट बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। यात्री IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप या स्टेशन पर PRS काउंटर से टिकट खरीद सकते हैं। एसी चेयर कार (CC) के लिए 1290 रुपये देने होंगे। वहीं, एग्जिक्युटिव चेयर कार (EC) का किराया 2335 रुपये है।

admin

Related Posts

पाकिस्तान पर नौसेना का बड़ा एक्शन होने ही वाला था, ऑपरेशन सिंदूर की कहानी आई सामने

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर में नौसेना की भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि हम समुद्र के रास्ते…

विदेशी चंदा बिल पर संसद में बवाल, लोकसभा में हंगामे के बीच ठप हुई कार्यवाही

नई दिल्ली विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक (एफसीआरए) का कांग्रेस, समाजवादी पार्टी एवं वामदलों ने विरोध किया। विपक्ष का कहना है कि एफसीआरए ईसाइयों, अल्पसंख्यकों और एनजीओ के खिलाफ है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ