कान्हा की आराधना के अनोखे तरीके: जन्माष्टमी पर जगमगाएगी भक्ति की छटा

इंदौर
अहिल्या की नगरी में जगदगुरु भगवान कृष्ण के जन्म का उल्लास विभिन्न पंथ और मत को मानने वाले 15 एवं 16 अगस्त को हर्षोल्लास से मनाएंगे। हर मत-पंथ की अपनी-अपनी अनूठी मान्यता और परंपराए है। कहीं ग्रंथ को राधा-कृष्ण के रूप में पूजा जाता है तो कही मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरा न कोई तर्ज पर बांके बिहारी मंदिर में मीरा की तरह आराधना की जाती है। साथ ही कृष्ण जन्म मनाने के लिए कहीं तिथि की महत्ता देखी जाती है तो कहीं सूर्योदय में रोहणी नक्षत्र के होने को महत्व दिया जाता है। इसके चलते कृष्ण जन्म मंदिरों में अलग-अलग दिन मनाए जाते हैं।

102 साल पुराने मंदिर में ग्रंथों को लगता पान का भोग
शहर के पश्चिम क्षेत्र के गोराकुंड में स्थित प्रणामी संप्रदाय के राधाकृष्ण मंदिर कृष्ण भक्तों में विशेष स्थान रखता है। यहां राधा-कृष्ण का स्वरूप भक्तों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनता है। यहां ग्रंथों को राधाकृष्ण का स्वरूप देकर पूजन किया जाता है। इसमें एक ग्रंथ के रूप में गीता और दूसरा ग्रंथ प्रणामी संप्रदाय के संस्थापक गुरु प्राणनाथ द्वारा लिखा गया है। पूजनकर पान का भोग लगाया जाता है। 102 साल पुराने मंदिर में 400 साल पुराने ग्रंथ है। 16 अगस्त को रात 12 बजे जन्माष्टमी पर महाआरती की जाएगी।
 
तीन श्याम वर्णी कसौटी पत्थर की मूर्तियां
राजवाड़ा पर स्थित बांके बिहारी मंदिर महानुभाव पंथ को मानने वाले लोगों के बीच आस्था का केंद्र है। इस मंदिर का निर्माण शहर के ख्यात गोपाल मंदिर जो कि 1832 में बना था, उसके पूर्व इसका निर्माण किया गया था। मंदिर में कृष्ण भगवान की तीन श्याम वर्णी कसौटी पत्थर की मूर्तियां हैं। इसके अलावा पालने में बांके बिहारी और एवं दत्तात्रेय की छोटी मूर्तियां हैं। इस पंथ को मानने मीरा की तरह भक्ति करते हैं जैसे मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरा न कोई। तपस्विनी विमलाबाईजी विराट बताती है कि इस पंथ में एक युग में एक भगवान की पूजा करते हैं। 15 अगस्त को भगवान की जन्म आरती होगी।

माता यशोदा की गोद में अठखेलिया करते कन्हैया
वैष्णवमत को मानने वाले 235 साल पुराने राजवाड़ा स्थित यशोदा माता मंदिर में संतान की इच्छुक महिलाओं का जन्माष्टमी पर 16-17 को हर वर्ष की तरह दो दिन गोद भराई होगी। महिलाएं यशोदा माता से प्रार्थना करती हैं कि जैसे संतान की आपको प्राप्ति हुई, वैसे ही हमें भी संतान मिले। इन दो दिनों में जिन महिलाओं को पूजन का अवसर नहीं मिल पाता, वह अगामी दिनों में पूजन के लिए आती है। पुजारी मनोहर दीक्षित बताते हैं कि माता यशोदा की गोद में अठखेलिया करते कन्हैया की मूर्ति है। वैष्णव मत अनुसार 16 अगस्त को रात 12 बजे जन्म आरती होगी।

रोहणी नक्षत्र की प्रधानता इसलिए 15 सितंबर को मनेगी जन्माष्टमी
जहां शहरभर में 15-16 अगस्त को जन्माष्टमी मनेगी, वहीं 140 साल पुराने रामानुजकोट मंदिर यशवंतगंज में जन्म उत्सव 15 सितंबर को मनाई जाएगी। इसका कारण नक्षत्र की प्रधानता का महत्व होना है। मंदिर दक्षिण भारत में बने साढ़े चार फीट उंची पाषण की मूर्ति है। मंदिर के विजयाचार्य महाराज बताते हैं कि जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण का काष्ट से बने शेषनाग वाले झूले पर झूलाया जाता है। इस दिन एकांत अभिषेक और रात 11 बजे स्त्रोत पाठ होगा। 

admin

Related Posts

भोपाल-छिंदवाड़ा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का प्रदर्शन, कर्मचारियों पर तिलक और कलावा बांधने का आरोप

भोपाल /छिंदवाड़ा  भोपाल के न्यू मार्केट रोशनपुरा में ड्रेस कोड विवाद ने तूल पकड़ लिया है। लेंसकार्ट शोरूम के बाहर हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं…

मेड इन इंडिया फार्मा का दबदबा, विदेशों में जेनेरिक दवाओं की मांग में तेजी

इंदौर  पीथमपुर के स्पेशल इकोनॉमिक जोन (मल्टी प्रोडक्ट एसईजेड) की फार्मा कंपनियों के शानदार प्रदर्शन से जेनेरिक दवाओं (Generic Medicine) का निर्यात बढ़ा है। ट्रंप टैरिफ और ईरान-अमरीका युद्ध (Middle…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 1 views
गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 1 views
टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 3 views
IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 5 views
आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 4 views
IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 1 views
शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं