ग्वालियर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए 60 नई मिडी ई-बसें, 10 रूटों पर होगी सेवा

ग्वालियर 

 ग्वालियर शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए 60 मिडी ई बसें शहर में आ रही हैं। ये दस रूटों पर चलेंगी, लोगों को राहत देंगी। ये लाइन पढ़ने में काफी अच्छी लग रही है। सवाल ये उठता है कि जिस शहर में कार सही तरीके से नहीं चल पा रही, ऑटो, ई रिक्शा ने धमाचौकड़ी मचा रखी है, सड़कों पर गड्ढों का साम्राज्य है, ऐसे में ये बसें कहां और किन हालातों में चल सकेंगी।

इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करना चुनौती होगा। सड़कें ठीक करनी होंगी, ट्रैफिक नियंत्रण के लिए ऑटो और ई रिक्शा पर लगाम कसनी होगी।

मिलने वाली हैं ई-बस

पीएम ई-बस योजना के तहत निगम को ई-बस मिलने वाली हैं। ये 9 मीटर की लंबी मिडी ई-बस होंगी, जो संकरे मार्गों से भी होकर गुजर सकेंगी। एक बार में चार्ज होने पर 180 किलोमीटर तक आ-जा सकती हैं। बस की पहली खेप नवंबर-दिसंबर तक शहर में आएगी। अफसरों की मानें तो 2026 से शहर में ई बस चलना शुरू हो जाएंगी। 

ई-बस सेवा के संचालन व संधारण के लिए रमौआ स्थित करीब तीन एकड़ में चार्जिंग स्टेशन, बस डिपो और आईएसबीटी पर दो एकड़ में चार्जिंग स्टेशन व बस डिपो बनाया जाएगा, इसके लिए टेंडर कर दिए गए हैं। ठेकेदार द्वारा 22 रुपए प्रति किलोमीटर और मिनी बसों के लिए 20 रुपए प्रति किलोमीटर लिया जाएगा, देखरेख निगम ही करेगा।

दस रूटों पर चलाई जाएंगी बसें

शहर में बसों को चलाने के लिए दस रूट फाइनल किए गए हैं और बीते दिनों अफसरों ने बस में बैठकर इनका निरीक्षण भी किया था। साथ ही पब्लिक से राय भी मांगी थी। बाद में इन रूटों को फाइनल भी किया जा चुका है। अब बस आते ही इन रूटों पर चलाई जाएंगी।

पहली खेप में शहर में 60 मिडी बसे आएंगी। यह बसें दिसंबर तक शहर में आ जाएंगी और नए साल से यह शहर में चलाई जाएंगी। चार्जिंग स्टेशन व बस डिपो के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है।- मुनीष सिकरवार अपर आयुक्त, नगर निगम

संकरे मार्गों पर पहुंच बढ़ेगी

ई बस की नई खेप में विशेष रूप से मध्यम आकार की ई बस आ रही है। ये बस शहर के संकरे और व्यस्त मार्गों के लिए बेहतर विकल्प होंगी। इससे आम आदमी को शहर के अंदरूनी क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध होगा। संकरे मार्गों पर सिटी बस मिलने से यहां ऑटो, ई रिक्शा और निजी वाहनों का दबाव कम होगा।

ये होने वाले हैं आगामी कार्य

  • -नगर निगम द्वारा रमौआ व जलालपुर स्थित इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) में करीब 15.50 करोड़ की लागत से सिविल और इलेक्ट्रिकल कार्य करेगा।
  • -रमौआ डिपो पर सिविल वर्क और आंतरिक इलेक्ट्रिकल वर्क 4.29 करोड़ और बसों की चार्जिंग के लिए एचटी कनेक्शन पर 7.31 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  • -आईएसबीटी में सिविल और आंतरिक इलेक्ट्रिकल कार्य पर 1.16 करोड रुपए।
  • -आईएसबीटी डिपो एक्सटर्नल इलेक्ट्रिकल कनेक्शन के लिए 2.73 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

admin

Related Posts

सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता महिलाओं का स्वास्थ्य और इमरजेंसी सेवाएं: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

महिलाओं का स्वास्थ्य संरक्षण और आपातकालीन सेवाओं को सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: उप मुख्यमंत्री शुक्ल उप-स्वास्थ्य केंद्रों तक सर्वाइकल कैंसर की प्रारंभिक जांच की सुविधा, शीघ्र पहचान, समय…

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना को वर्ष 2030-31 तक निरंतर रखने की स्वीकृति

अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया बहुउद्धेशीय परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए 1,782 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज स्वीकृत भोपाल एवं इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के संचालन और रखरखाव के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारत की उम्मीदें, ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में सात्विक–चिराग की कड़ी टक्कर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारत की उम्मीदें, ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में सात्विक–चिराग की कड़ी टक्कर

शानदार प्रदर्शन का इनाम: एरिना सबालेंका बनीं WTA प्लेयर ऑफ द ईयर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
शानदार प्रदर्शन का इनाम: एरिना सबालेंका बनीं WTA प्लेयर ऑफ द ईयर

एशेज : बॉन्डी बीच गोलीबारी की घटना के बाद एडिलेड टेस्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
एशेज : बॉन्डी बीच गोलीबारी की घटना के बाद एडिलेड टेस्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

IPL 2026 नीलामी: अनकैप्ड सितारों पर CSK की बड़ी बाज़ी, प्रशांत वीर–कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL 2026 नीलामी: अनकैप्ड सितारों पर CSK की बड़ी बाज़ी, प्रशांत वीर–कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे

टेनिस की दुनिया में डोडिन की वापसी ने मचाई हलचल, कमाई के लिए अपनाया अनोखा रास्ता

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
टेनिस की दुनिया में डोडिन की वापसी ने मचाई हलचल, कमाई के लिए अपनाया अनोखा रास्ता

रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील: ग्रीन पर ₹25.20 करोड़ की बोली, बने IPL के सबसे महंगे विदेशी सितारे

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील: ग्रीन पर ₹25.20 करोड़ की बोली, बने IPL के सबसे महंगे विदेशी सितारे