पुणे में कंटेनर हादसा, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 35 से ज्यादा घायल

 पुणे

महाराष्ट्र के पुणे जिले के खेड़ तालुका के कुंडेश्वर में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. मृतक और घायल श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए यात्रा कर रहे थे. वहीं, अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

जानकारी के मुताबिक, हादसा शिक्रापुर–चाकन रोड पर करांदी गांव की सीमा में हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, तेज रफ्तार मालवाहक कंटेनर चालक ने नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित होकर 7 से 8 वाहनों को रौंद डाला.

टक्कर की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई वाहन सड़कों पर पलट गए और उनमें सवार लोग घायल हो गए. इसके बाद कंटेनर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा, जिससे वहां भी भारी नुकसान हुआ. घटना के बाद आसपास के लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया.

मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा था हाईवे

यह भयावह हादसा कुंडेश्वर के पास करांदी गांव की सीमा में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक मालवाहक कंटेनर के चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे कई वाहनों को कुचलता चला गया। हादसे की चपेट में आए लोग मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है।

मामले में पेठ के पूर्व सरपंच ने कही ये बात

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, पेठ के पूर्व सरपंच जयसिंह दरेकर ने दुर्घटना को बेहद गंभीर बताया और कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. उन्होंने यह भी पुष्टि की कि बचाव अभियान जारी है.

admin

Related Posts

PAK में कंगाली का आलम, गटर के ढक्कन तक चोरी, सरकार सख्त कानून लाने को मजबूर

इस्लामाबाद  पाकिस्तान में खुले मैनहोल का मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़े स्तर पर ट्रेंड कर रहा है. दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक कराची और लाहौर से कई…

इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के समय धमाका, 31 की मौत, 80 से ज्यादा घायल

 इस्लामाबाद पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में जोरदार धमाका हुआ है. धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना