एनएच-43 पर रफ्तार का कहर — 09 सवारों वाली स्कॉर्पियो ने बाइक को रौंदा, बाइक सवार सहित 05 की मौत

 

बिलासपुर

आज दिनांक 11 अगस्त 2025 सुबह 09:30 से 10:00 बजे के बीच एनएच-43 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो (MP18 ZG 0613) जिसमें 09 सवार थे, ने सामने से आ रही बाइक (MP65 MA 3418) को ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार अमृत चौधरी (30), निवासी उड़तान, थाना कोतमा, की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई और दीवार से जा टकराई, जिसमें वाहन में सवार कई लोग भी मौत और गंभीर चोटों का शिकार हो गए।

सूचना मिलते ही थाना रामनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और घायलों को 108 एम्बुलेंस व अन्य साधनों से अस्पताल पहुँचाया। पुलिस की तत्परता से कई घायलों की जान बचाई जा सकी।
          अभी तक की जानकारी के अनुसार मृतक व घायलों का विवरण इस प्रकार है ।

गंभीर घायल —
    1.    अमलेंद्र सिंह पिता स्व. रोशन सिंह गोंड (18), निवासी बेलिया छोट, थाना बिजुरी — रेफर बिलासपुर
    2.    आशीष केवट पिता भोला केवट (18), निवासी बेलिया छोट, थाना बिजुरी — मनेंद्रगढ़ अस्पताल
    3.    विकास सिंह पिता चरकू सिंह (19), निवासी बेलिया छोट, थाना बिजुरी — अनूपपुर अस्पताल
    4.    करण सिंह पिता देवान सिंह (19), निवासी बेलिया छोट, थाना बिजुरी — अनूपपुर अस्पताल
    5.    गुड्डा उर्फ़ लखन पिता हूबलाल (19), निवासी बेलिया छोट, थाना बिजुरी — अनूपपुर अस्पताल

मृतक —
    1.    अमृत चौधरी (30), निवासी उड़तान, थाना कोतमा — बाइक सवार, मृत स्पॉट
    2.    भूपेंद्र घसिया पिता सूरज सहिस (17), निवासी छौहरी, थाना भालूमाड़ा — कोतमा अस्पताल
    3.    सौरभ प्रधान पिता हुकुम सिंह प्रधान (18), निवासी बेलिया छोट, थाना बिजुरी — कोतमा अस्पताल
    4.    शुभम चौधरी पिता राकेश चौधरी (20), निवासी बेलिया छोट, थाना बिजुरी — मृत स्पॉट
    5.    राहुल पिता तीरथ केवट (19), निवासी बेलिया छोट, थाना बिजुरी — मृत स्पॉट

  • admin

    Related Posts

    दुबई कनेक्शन वाला सट्टा कारोबार बेनकाब, रायपुर में करोड़ों के नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

    रायपुर  राजधानी रायपुर की क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए दुबई से “नसीब बुक” संचालित करने वाले आरोपी सोनू फतनानी को गिरफ्तार किया है।…

    Heatwave Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन नहीं मिलेगी राहत, रायपुर में झुलसाने वाली गर्मी

    रायपुर नौतपा की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में गर्मी और ज्यादा बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले 4 दिनों तक हीटवेव चलने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी