बेटियों के धर्मांतरण और पलायन की दास्तां: सामने आई छांगुर बाबा की संदिग्ध भूमिका

गोंडा

धर्मांतरण सिंडिकेट का सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा भले ही अब कानून की गिरफ्त में आ चुका हो, लेकिन उसकी साजिशों का दंश झेल रहे परिवार आज भी दर-दर भटक रहे हैं. छांगुर पर शिकंजा कसने के बाद देशभर से पीड़ित सामने आने लगे हैं. उत्तर प्रदेश के गोंडा से लेकर मुंबई और कर्नाटक तक, हर जगह छांगुर बाबा और उसके सिंडिकेट की करतूतों लगातार सामने आ रही हैं.

गोंडा के रहने वाले अनिल सोनी की कहानी तो हैरान कर देने वाली है. उनकी 20 साल की बहन रूपाली फरवरी में कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गई थी, लेकिन कभी वापस नहीं लौटी. अनिल के पास बहन की सिर्फ वही तस्वीर है, जो कुंभ मेले में खींची गई थी. उनकी आंखों के सामने अब बस वही तस्वीर घूमती रहती है. उनका आरोप है कि पड़ोसी गांव का शहाबुद्दीन अंसारी उनकी बहन को भगा ले गया.

शहाबुद्दीन छांगुर बाबा का गुर्गा है. अनिल का कहना है कि उसकी बहन का धर्मांतरण हो चुका है, लेकिन आज तक यही नहीं पता चला कि वो जिंदा है या नहीं. इसी तरह कर्नाटक से आए चेनाराम की कहानी भी दिल दहला देने वाली है. उनकी 19 साल की भांजी अचानक घर से लाखों रुपए लेकर लापता हो गई. घरवालों ने जब उसकी खोजबीन शुरू की तो एक बड़ा नाम सामने आया.

हिंदुओं के इस्लामीकरण की खौफनाक साजिश

मुरादाबाद का रहने वाला मुबारक अली चेनाराम की भांजी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया. इसके पीछे भी छांगुर बाबा के धर्मांतरण सिंडिकेट का नाम सामने आया है. यूपी एसटीएफ की जांच में इस सिंडिकेट के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं. छांगुर बाबा का गैंग धर्मांतरण के जरिए हिंदू समाज के इस्लामीकरण की बड़ी और खौफनाक साजिश रच रहा था. 

मुंबई में दिखा छांगुर गैंग की साजिश का असर

इस साजिश का सबसे गहरा असर मुंबई में देखने को मिला. बॉलीवुड में कोरियोग्राफर बालाजी सावरकर बताते हैं कि साकीनाका इलाके से हिंदू परिवारों का पलायन तेजी से बढ़ा है. उनका दावा है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर भी छांगुर बाबा के गुर्गों ने कब्जा कर लिया. बालाजी कहते हैं कि बार-बार सरकार से गुहार लगाने के बावजूद महाराष्ट्र सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही.

हजारों परिवारों को चपेट में ले चुका छांगुर गैंग

छांगुर के नेटवर्क का जाल इतना व्यापक है कि पीड़ित लगातार अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं. विश्व हिंदू रक्षा परिषद के दफ्तर में रोजाना शिकायतकर्ताओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. सिर्फ कॉल सेंटर पर आने वाली शिकायतें ही नहीं, बल्कि सीधे दफ्तर पहुंचने वालों की तादाद भी दिन-ब-दिन बढ़ रही है. यह स्थिति बताती है कि छांगुर का जाल हजारों परिवारों को अपनी चपेट में ले चुका है.

admin

Related Posts

आगरा रैकेट का पर्दाफाश: डॉक्टर के पास मिले बटला हाउस, शाहीन बाग और फंडिंग नेटवर्क के दस्तावेज़

 आगरा आगरा के कथित धर्मांतरण रैकेट की जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं. आरोपियों से पूछताछ में बटला हाउस और शाहीन बाग तक जुड़े कनेक्शन के साथ फंडिंग नेटवर्क…

पहले लोग गोरखपुर का नाम सुनकर डरते थे, 2017 के बाद गोरखपुर में तैयार हुई विकास की विस्तृत श्रृंखला: सीएम योगी

विकास कार्यों का संरक्षण नागरिकों की भी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र में वाटर बॉडी पर 14.33 करोड़ रुपये की लागत से बने टू-लेन ब्रिज का लोकार्पण किया सीएम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मुसीबत में व‍िनेश फोगाट: डोप टेस्ट छोड़ने पर जारी हुआ बड़ा नोट‍िस

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 2 views
मुसीबत में व‍िनेश फोगाट: डोप टेस्ट छोड़ने पर जारी हुआ बड़ा नोट‍िस

टिकट विवाद के चलते IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 1 views
टिकट विवाद के चलते IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

संजू सैमसन की शानदार पारी, दिल्ली पर कहर; चेन्नई की आसान 8 विकेट जीत

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 0 views
संजू सैमसन की शानदार पारी, दिल्ली पर कहर; चेन्नई की आसान 8 विकेट जीत

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 1 views
टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 1 views
IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 2 views
नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं