मंत्री विजयवर्गीय बोले- हरियाली बढ़ाना सिर्फ सरकार नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी

इंदौर शहर को हरा-भरा बनाना हम सब की जिम्मेदारी : मंत्री विजयवर्गीय

इंदौर को हरा-भरा बनाने का संकल्प, मंत्री विजयवर्गीय ने जनता से की भागीदारी की अपील

मंत्री विजयवर्गीय बोले- हरियाली बढ़ाना सिर्फ सरकार नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी

11 हजार पौधों के वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ

 इंदौर 

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि इंदौर शहर को हरा-भरा बनाना हम सब की जिम्मेदारी है। हमें बच्चों को विरासत के रूप में यह हरियाली देकर जाना है। यह संपत्ति सोने-चांदी से भी मंहंगी है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि इंदौर में पौधरोपण के लिये जागृति है। मंत्री विजयवर्गीय रविवार को इंदौर में 3 करोड़ रूपये की लागत से किये जाने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि क्षेत्र में आज से एक हजार पौधे और लगातार 11 दिनों तक एक-एक हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस तरह 11 हजार पौधे पार्षद श्रीमती ममता सुभाष सुनेर के नेतृत्व में लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान का आह्वान किया। हम सब को इसे पूरा करना है। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि सावन के महीने में एक पौधा लगाना एक शिव मंदिर के निर्माण के समान है।   प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति, हमारी विरासत महान है। यूनेस्कों ने हमारे कई किलों को विश्व विरासत सूची में जगह दी गई है। हमारे किले-महल अनुसंधान के केंद्र है। उस समय इनको बनाने में शुद्ध वायु के आवागमन का ख्याल रखा जाता था इसलिए ये किले हजार साल पहले बगैर एयर कंडिशनर (ऐसी) के शीतल रहते थे।

इस अवसर पर इंदौर को आठवीं बार स्वच्छता का सिरमौर बनाने पर वार्ड-15 की समस्त महिला सफाई मित्रों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और उपहार स्वरूप साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर "मन की बात" कार्यक्रम का सामूहिक रूप से सुना गया।

admin

Related Posts

युवाओं के लिए बड़ा कदम! ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ लॉन्च, डॉ. कुसमरिया भी रहेंगे मौजूद

राज्यमंत्री श्रीमती गौर आज करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल 20 जिलों के 4000 ओबीसी युवाओं को सेना…

चुनौतियों को पार कर संघर्ष से सफलता तक पहुंचने की प्रेरक दास्तां

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत संचालित म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी, भोपाल में आयोजित “24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप 2026” के अंतर्गत आज 50…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड