रामदेवरा मेला: सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, अफसरों ने किया निरीक्षण

जैसलमेर

आगामी रामदेवरा मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। बुधवार को जिला कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत और जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने रामदेवरा स्थित विख्यात बाबा रामदेव मंदिर परिसर का दौरा कर पूर्व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मेला समिति, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर और एसपी ने रामसरोवर तालाब, जिगजेग रूट और कस्बे का पैदल भ्रमण कर श्रद्धालुओं के लिए बनाई जा रही सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पिछले पांच वर्षों के दौरान सामने आई समस्याओं और चुनौतियों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि इस बार किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।

एसपी अभिषेक शिवहरे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खुद मैदान में उतरते हुए रामदेवरा कस्बे की प्रमुख गलियों और मंदिर क्षेत्र में ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी की संभावनाएं टटोलीं। अधिकारियों से विचार विमर्श कर श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने बाबत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मेले में जेब कतरे एंव चोरी आदि के कुछ दल सक्रिय हो जाते हैं उनकी धरपकड़ एवं उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु विशेष दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण के लिए भी ठोस रणनीति बनाई जाए।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक के साथ सीओ रामदेवरा, थानाधिकारी, सरपंच, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने मेले के दौरान हर संवेदनशील बिंदु पर अतिरिक्त फोर्स तैनात करने और जरूरी पुलिस संसाधनों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

  • admin

    Related Posts

    रोजगार की बड़ी खबर: पचपदरा रिफाइनरी से 50 हजार युवाओं को मिलेगा जॉब मौका

    बालोतरा. पश्चिमी राजस्थान में औद्योगिक विकास की धुरी बन रही पचपदरा रिफाइनरी अब पूर्णता की ओर तेजी से अग्रसर है। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और क्रूड ऑयल…

    हाईकोर्ट सख्त: जर्जर स्कूलों के मुद्दे पर 19 मार्च को अहम सुनवाई, शिक्षा विभाग से बड़ी योजना पर स्पष्टीकरण

    जयपुर राजस्थान में स्कूलों की जर्जर व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। इस दौरान कोर्ट ने राज्य के शिक्षा विभाग से खराब हालत में चल रहे स्कूलों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

    पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

    अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru