मुंबई जाने वाला विमान बीच रास्ते में बिगड़ा, जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

जयपुर

जयपुर से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 612 को उड़ान भरने के महज 18 मिनट बाद वापस जयपुर एयरपोर्ट पर आपात रूप से लैंड करना पड़ा. यह घटना शुक्रवार को हुई जब फ्लाइट ने दोपहर 1.35 बजे टेकऑफ किया था. फ्लाइटरडार ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार फ्लाइट को डाइवर्टेड दिखाया गया.

फ्लाइट के उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही उसमें तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद पायलटों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वापसी का फैसला लिया. एअर इंडिया की यह फ्लाइट तकरीबन 18 मिनट हवा में रही और फिर सुरक्षित लैंड कर गई.

तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट को उतारा गया

हाल के हफ्तों में एअर इंडिया और उसकी सहयोगी एअर इंडिया एक्सप्रेस की कई उड़ानों में तकनीकी गड़बड़ियां सामने आई हैं. इसी बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली मुंबई की एक फ्लाइट ने टेकऑफ से पहले तकनीकी खराबी के चलते उड़ान रद्द कर दी थी. उस फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे.

इसी दिन एक और फ्लाइट IX 375 जो कि कोझिकोड से दोहा जा रही थी, वह भी तकनीकी खराबी के कारण टेकऑफ के करीब दो घंटे बाद लौट आई. फ्लाइट में 188 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे.

183 फ्लाइटों में तकनीकी गड़बड़ियां दर्ज की गई

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार 21 जुलाई तक देश की 5 प्रमुख एयरलाइंस की 183 फ्लाइटों में तकनीकी गड़बड़ियां दर्ज की गई हैं. इनमें से 85 मामले अकेले एअर इंडिया ग्रुप के हैं. बीते 5 सालों में एअर इंडिया और उसकी सहयोगी ने कुल 541 तकनीकी गड़बड़ियों की जानकारी दी है. 

admin

Related Posts

हाईकोर्ट सख्त: जर्जर स्कूलों के मुद्दे पर 19 मार्च को अहम सुनवाई, शिक्षा विभाग से बड़ी योजना पर स्पष्टीकरण

जयपुर राजस्थान में स्कूलों की जर्जर व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। इस दौरान कोर्ट ने राज्य के शिक्षा विभाग से खराब हालत में चल रहे स्कूलों…

तेल टैंकर हादसा बना आग का तांडव, 200 मीटर तक फैल गई आग; एक शख्स जिंदा जला

जालौर जालौर जिले के सांचौर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा सामने आया, जब तेल से भरा टैंकर पलटने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 4 views
2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया