CUET UG काउंसलिंग अपडेट: 26 जुलाई को रैंक लिस्ट, 6 अगस्त को सीट आवंटन

 इंदौर
 देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से संचालित स्नातक व इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीयूईटी यूजी में छात्र-छात्राएं पंजीयन करवाने में लगे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 21 जुलाई तक आवेदन बुलवाए हैं। पंजीयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यार्थियों की मेरिट और रैंक बनाई जाएगी।

इसके आधार पर विद्यार्थी च्वाइस फीलिंग के माध्यम से पसंदीदा पाठ्यक्रम चुन सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक पीजी की तरह यूजी की काउंसलिंग भी ऑनलाइन रखेंगे। छह अगस्त को विद्यार्थियों को सीट आवंटन की जाएगी।

सीयूईटी यूजी का रिजल्ट लेट आने से विश्वविद्यालय की काउंसलिंग पर असर पड़ा है। जुलाई के बजाए अगस्त में विद्यार्थी पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे। पिछले सप्ताह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से दस लाख विद्यार्थियों का डेटा मिला है। उसके बाद विश्वविद्यालय ने काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया है। 14 से 21 जुलाई के बीच पंजीयन किया जाएगा।

आवंटन पत्र प्राप्त करना होगा

प्राप्त आवेदन के आधार पर विद्यार्थियों की मेरिट और रैंक बनाई जाएगी, जो 26 जुलाई को जारी की जाएगी। फिर छात्र-छात्राएं अपने पसंदीदा कोर्स को चुन सकेंगे। च्वाइस फीलिंग के लिए 26 से 31 जुलाई तक का समय रखा गया है। सीयूईटी समन्वयक डॉ. राजेश शर्मा का कहना है कि छह अगस्त को सीट आवंटित की जाएगी। उसके बाद विद्यार्थियों को अपने-अपने विभागों में रिपोर्टिंग कर आवंटन पत्र प्राप्त करना होगा। 12 से 18 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन होगा। इस बीच विद्यार्थियों को फीस भरनी होगी।

यह है पाठ्यक्रम

    एमबीए मैनेजमेंट साइंस, टूरिज्म, ई-कामर्स, फारेन ट्रेड,
    एमएससी इलेक्ट्रानिक मीडिया
    बीए साइकोलॉजी, भूगोल, सोशलाजी, इकोनामिक्स
    बीबीए बिजनेस डिजाइन, एविएशन,
    बीकाम ऑनर्स, बीकाम प्लेन, बीकाम रिटेल ऑपरेशन, लॉजिस्टिक
    बीएसडब्ल्यू
    एमबीए हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन
    बीफार्मा
    बीसीए
    एमएससी साइबर सिक्यूरिटी
    एमटेक इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी, कम्प्यूटर साइंस, एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड डाटा साइंस

 

admin

Related Posts

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी

चंडीगढ़  सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से क्लर्क के 1265 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन…

UPSSSC टेक्निकल ग्रुप-C भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 2759 पदों पर निकली वैकेंसी

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. UPSSSC ने टेक्निकल ग्रुप-सी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी