सोना-चांदी की कीमतों में आखिरी कारोबारी दिन हुई बढ़त दर्ज

नई दिल्ली
सोना-चांदी की कीमतों में आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बढ़त दर्ज की गई। 24 कैरेट के सोने की कीमतों में 750 रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ है। वहीं, चांदी की कीमत एक बार फिर 1,12,000 रुपए के पार हो गई है। इससे पहले लगातार तीन दिनों से कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट देखी जा रही थी।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 790 रुपए बढ़कर 98,243 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि बीते गुरुवार को 97,453 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 89,991 रुपए हो गई है, जो कि पहले 89,267 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 73,682 रुपए हो गया है, जो कि पहले 73,090 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

आईबीजेए की ओर से सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है। सोने के साथ चांदी की कीमत में भी इजाफा देखने को मिला। चांदी की कीमत 1,12,700 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,11,000 रुपए प्रति किलो थी। चांदी की कीमत में 1700 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे पहले चांदी ने बीते सोमवार को अपना ऑल टाइम हाई 1,13,867 छुआ था।

वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 अगस्त 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.57 प्रतिशत बढ़कर 98,030 रुपए और चांदी के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.94 प्रतिशत बढ़कर 1,13,387 रुपए थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। कॉमैक्स पर सोना करीब 0.46 प्रतिशत बढ़कर 3,360.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.09 प्रतिशत बढ़कर 38.72 डॉलर प्रति औंस पर थी।

  • admin

    Related Posts

    चुनावी नतीजों से शेयर बाजार में हलचल, सेंसेक्स900 अंक तक चढ़ा

    मुंबई   मजबूत ग्लोबल सेंटिमेंट और पश्चिम बंगाल (West Bengal Election Result, 2026) सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बीचआज बाजार रफ्तार में है। खासतौर पर पश्चिम बंगाल में…

    शादियों के सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, सोना हुआ 26,778 रुपये सस्ता

    इंदौर  शादियों के इस सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। आल टाइम हाई से सोने का रेट 26778 रुपये के स्तर पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 0 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई