ऑयली स्किन से परेशान? घर पर बनाएं ये DIY टोनर, पाएँ दमकता चेहरा

ऑयली स्किन वालों के लिए सही टोनर चुनना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि यह स्किन पर आने वाले एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है, पोर्स को टाइट करता है और स्किन को फ्रेश बनाए रखता है। ऐसे में मार्केट में मिलने वाले महंगे केमिकल युक्त टोनर की बजाय घर पर बने नैचुरल DIY टोनर ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

ये टोनर स्किन पर सॉफ्ट होते हैं और किसी भी तरह के साइड इफेक्ट का खतरा कम होता है। यहां कुछ बेहतरीन DIY टोनर की जानकारी दी गई है, जो ऑयली स्किन के लिए परफेक्ट हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में-

गुलाब जल और एलोवेरा टोनर
गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट करता है, जबकि एलोवेरा स्किन को कूल (ठंडा) रखने में सहायक होता है और एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है। इसलिए एक कप गुलाब जल में आधा कप एलोवेरा जेल मिलाएं और एक स्प्रे बोतल में स्टोर करें और अपने फेस पर अप्लाई करें।

ग्रीन टी टोनर
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन को डिटॉक्स करने और ऑयल बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए ग्रीन टी को उबालकर ठंडा करें और कॉटन पैड से स्किन पर लगाएं या स्प्रे करें।

एप्पल साइडर विनेगर टोनर
यह त्वचा के पीएच बैलेंस को बनाए रखता है और एक्स्ट्रा सीबम को कम करता है। इसलिए एक भाग एप्पल साइडर विनेगर में तीन भाग पानी मिलाकर एक स्प्रे बोतल में स्टोर करें और फिर स्किन पर अप्लाई करें।

नीम और तुलसी टोनर
नीम और तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में मुट्ठी भर नीम और तुलसी की पत्तियों को उबालकर ठंडा करें और छानकर स्प्रे बॉटल में स्टोर करें और जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करें।

खीरा और पुदीना टोनर
खीरा स्किन को कूलिंग इफेक्ट देता है, और पुदीना ऑयल प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है। इसलिए खीरे का रस निकालकर उसमें पुदीने का अर्क मिलाएं और बोतल में भर लें।

विच हेज़ल टोनर
विच हेज़ल एक प्राकृतिक एस्ट्रिंजेंट है, जो पोर्स को टाइट करता है और ऑयल को कम करता है। ऐसे में विच हेज़ल और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाकर टोनर तैयार करें और कॉटन बॉल से चेहरे पर लगाएं।

एलोवेरा और ग्रीन टी टोनर
यह स्किन को सूदिंग इफेक्ट देता है और ऑयल कंट्रोल करता है। इसलिए दो चम्मच एलोवेरा जेल में तीन चम्मच उबले हुए ग्रीन टी मिलाएं और कॉटन बॉल की मदद से स्किन पर लगाएं।

  • admin

    Related Posts

    इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

    एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

    समय के साथ चेकअप जरूरी है सेहत के लिए

    अच्छा स्वास्थ्य सबकी चाहत होती है। बहुत से लोग स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योगा, सैर, जिम, व्यायाम, तैराकी आदि नियमित रूप से करते रहते हैं। बहुत कम लोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम