विमान हादसे के डर से कांपे यात्री, 10500 फीट नीचे गिरा प्लेन, मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हुआ हर पल

टोक्यो
शंघाई से जापान की राजधानी टोक्यो जा रही जापान एयरलाइंस की एक फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बोइंग 737 विमान को अचानक 10,500 फीट नीचे उतारना पड़ा और ऑक्सीजन मास्क तैनात करने पड़े। यह हादसा 30 जून की शाम को हुआ, जब विमान ने चीन के शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और टोक्यो के नारिता एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। यह विमान जापान एयरलाइंस और इसकी कम लागत वाली सहयोगी एयरलाइन ‘स्प्रिंग जापान’ के कोडशेयर समझौते के तहत संचालित हो रहा था। विमान में कुल 191 लोग सवार थे।

अचानक 10 मिनट में 36,000 फीट से 10,500 फीट पर आ गया विमान
रिपोर्ट के अनुसार, विमान ने उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही तकनीकी खराबी का सामना किया। जापान के क्यूशू द्वीप के ऊपर उड़ान भरते समय विमान के केबिन प्रेशर सिस्टम में खराबी का अलर्ट मिला। इसके चलते विमान को तेजी से नीचे लाना पड़ा, जिसे इमरजेंसी डिसेंट कहा जाता है। महज 10 मिनट में यह लगभग 36,000 फीट से घटकर 10,500 फीट की ऊंचाई पर आ गया। यात्रियों ने बताया कि एक "मफल्ड बूम" की आवाज सुनाई दी और कुछ ही सेकंड में ऑक्सीजन मास्क गिर गए। केबिन में अराजकता का माहौल बन गया, जिसमें फ्लाइट अटेंडेंट्स जोर-जोर से यात्रियों को मास्क पहनने के लिए कह रही थीं।

डर के मारे वसीयत लिखने लगे यात्री
कई यात्री उस समय सो रहे थे और घबरा गए। कुछ यात्रियों ने तो इस डर से अपनी वसीयत लिख दी और अपने परिजनों को एटीएम पिन व बीमा की जानकारी भेज दी। एक यात्री ने बताया, “मैं सो रहा था, तभी अचानक ऑक्सीजन मास्क नीचे गिरने लगे। कुछ ही पलों में अफरा-तफरी मच गई। फ्लाइट अटेंडेंट रोते हुए कह रही थी कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है और सभी लोग मास्क पहन लें।”

घबराए यात्रियों ने की रिकॉर्डिंग, वीडियो हुआ वायरल
इस डरावने लम्हे को कुछ यात्रियों ने मोबाइल पर रिकॉर्ड भी किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री ऑक्सीजन मास्क पकड़े हुए हैं और एक फ्लाइट अटेंडेंट घबराए हुए स्वर में घोषणा कर रही है।

ओसाका में इमरजेंसी लैंडिंग, कोई घायल नहीं
विमान के पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल को आपात स्थिति की सूचना दी और विमान को ओसाका के कंसाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। विमान ने शाम 8:50 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी यात्री या क्रू मेंबर घायल नहीं हुआ।

जांच शुरू, यात्रियों को मुआवजा
एयरलाइन की ओर से यात्रियों को 15,000 येन (लगभग 93 अमेरिकी डॉलर) का परिवहन मुआवजा और एक रात के होटल ठहराव की सुविधा दी गई है। विमान की तकनीकी खराबी की जांच शुरू कर दी गई है।

बोइंग विमानों पर फिर सवाल
यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब बोइंग विमानों की सुरक्षा को लेकर वैश्विक चिंता बढ़ती जा रही है। पिछले महीने अहमदाबाद से लंदन जा रही एक बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 241 यात्रियों समेत 270 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस नई घटना ने बोइंग विमानों की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    हाई-टेक एलएचबी कोचों के उत्पादन में 18% का इजाफा, भारतीय रेलवे की बड़ी सफलता

    नई दिल्ली   भारतीय रेलवे ने उच्च तकनीक वाले लिंके हॉफमैन बुश (एलएचबी) कोचों के उत्पादन में लगातार बेहतरी दिखाई है, जो यात्रियों के लिए बेहतर सुरक्षा, सुविधाजनक यात्रा और रेलवे…

    बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, कार्यभार संभालते हुए जेपी नड्डा और अमित शाह की रही उपस्थिति

    नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार (15 दिसंबर, 2025) को दिल्ली हेडक्वार्टर में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है. इस दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ‘क्रिकेट का संतुलन बिगाड़ रहा है इम्पैक्ट प्लेयर रूल’, ऑलराउंडर का बड़ा दावा

    • By admin
    • December 15, 2025
    • 0 views
    ‘क्रिकेट का संतुलन बिगाड़ रहा है इम्पैक्ट प्लेयर रूल’, ऑलराउंडर का बड़ा दावा

    रिकॉर्ड ब्रेकर अभिषेक शर्मा: टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 300 छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बने

    • By admin
    • December 15, 2025
    • 0 views
    रिकॉर्ड ब्रेकर अभिषेक शर्मा: टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 300 छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बने

    भारतीय पेस अटैक के सामने बेबस दिखे बल्लेबाज, मार्करम बोले– नई गेंद ने दबाव बढ़ाया

    • By admin
    • December 15, 2025
    • 1 views
    भारतीय पेस अटैक के सामने बेबस दिखे बल्लेबाज, मार्करम बोले– नई गेंद ने दबाव बढ़ाया

    Jasprit Bumrah के खेलने को लेकर लाइव अपडेट: क्या बचे हुए 2 T20 मैचों से रहेंगे बाहर?

    • By admin
    • December 15, 2025
    • 1 views
    Jasprit Bumrah के खेलने को लेकर लाइव अपडेट: क्या बचे हुए 2 T20 मैचों से रहेंगे बाहर?

    IND vs SA: हार्दिक पंड्या ने T20 में 1000 रन और 100 विकेट पूरे कर तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

    • By admin
    • December 15, 2025
    • 0 views
    IND vs SA: हार्दिक पंड्या ने T20 में 1000 रन और 100 विकेट पूरे कर तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

    भारत का ऐतिहासिक विजय, हॉन्ग कॉन्ग को हराकर पहली बार स्क्वॉश वर्ल्ड कप जीतने में सफलता, अनाहत सिंह की अहम भूमिका

    • By admin
    • December 15, 2025
    • 1 views
    भारत का ऐतिहासिक विजय, हॉन्ग कॉन्ग को हराकर पहली बार स्क्वॉश वर्ल्ड कप जीतने में सफलता, अनाहत सिंह की अहम भूमिका